कुरुक्षेत्र: लापता बच्चे का पार्क में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

0
441
CRIME IN HARYANA
CRIME IN HARYANA

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पांच साल के मासूम के पहले लापता होने की खबर आई फिर देर रात 12 बजे बच्चे का शव पर्क में पड़ा मिला। इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के देवीदास पुरा क्षेत्र की है। यहां सोमवार को देर शाम को पांच साल के बच्चे के गुम होने की खबर आई। दरअसल, पांच साल का आयन सोमवार देर शाम को घर से बाहर खेल रहा था कि तभी किसी अंजान ने उसे चीज दिलाने के बहाने से बहला फुसला कर  बाहर की तरफ ले गया।

 

 

आयन के देर शाम तक घर ना पहुँचने पर उसके परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। बच्चे के लापता होने की खबर पर परिवारजनो में हड़कंप मच गया। परिवार वालो ने हर तरफ मासूम की तालाश की तभी बच्चे का शव आधी रात करीब 12 बजे एक पर्क में पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक, शव की अवस्था अर्धनग्न थी, बच्चे की लाश घर से कई दूर किसी पार्क में मिली थी। वहीं पांच साल के बच्चे की ये हालत देखकर परिवार वालो ने हंगामा मचा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच की। घटना की पड़ताल अभी जारी है।

 

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  पुलिस ने बताया की, बच्चे के गले पर निशान मिले है।  उसके साथ कुकर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि कुकर्म करने में असफल होने पर ही उसकी गला दबाकर हत्या की गई है फिलहाल पुलिस इसी संदर्भ में जांच को आगे बढ़ा रही है और मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई है। आयन आंगनबाड़ी केंद्र में जाता था।