नहर में मिला प्रेमी-प्रेमिका के शव , जांच में जुटी पुलिस

0
414
punjab crime: couple found dead in canal

पंजाब के टोहाना से बहने वाली भाखड़ा नहर से निकली फतेहाबाद शाखा नहर में एक युवक और युवती की लाश मिली है। दोनों शवों के हाथ एक दूसरे बंध हुए हैं। बताया जा रहा है कि नहर में पानी सूखने के कारण शव बहकर ज्यादा दूर नहीं जा सके। फिलहाल मृतकों के शवों को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतको की पहचान कर रही है।

punjab crime: couple found dead in canal

नहर से प्रेमी जोड़े का शव मिलने पर कोहराम

भाखड़ा नहर से दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि दोनों शवों के हाथ एक दूसरे से बंधे थे। स्थानीय लोगों ने युवक और युवती के शव को देखकर पुलिस को मामले सूचना दी जिसके बाद शवों को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, विभाग द्वारा नहर की सफाई को लेकर रात्रि के समय नहर के पानी को बंद कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि, युवक की पहचान 19 वर्षीय अजय के रूप में की गई है जबकि युवती 16 वर्षीय गुरुमन है। शुरुआती जांच के मुताबिक, इस मामले को आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों मृतक मंगलवार की शाम 5 बजे से घर से लापता थे। परिजनों ने काफी समय तक दोनों की तलाश की फिर उनके शवों को पाकर सभी सकते में आ गए।

प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक दूसरे से लम्बे समय से प्रेम करते थे ये बात उनके परिवार को पता लग गई थी। परिजन इस रिश्ते से नाखुश थे जिस कारण दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि, नाबालिग लड़की के पिता की मृत्यु हो चुकी है जबकि मां बच्चों को छोड़कर घर से चली गई है। वहीं गुरमन अपनी बहन और दादा के साथ रहती है। पुलिस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।