MCD ELECTION : केजरीवाल पर बरसी भाजपा, बताया देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक

0
349
BJP rained down on Kejriwal
BJP rained down on Kejriwal

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार में लग गई है। इस बीच राजनीतिक पार्टियां जमकर एक दूसरे पर आरोप – प्रत्यरोप भी लगा रही हैं। इसी बीच एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल इस देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं, जो अपने मंत्रियों से भ्रष्टाचार कराते हैं और खुद को पाक साफ बताते हैं।

सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

आदेश गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच से बचने के लिए उन्होंने दिल्ली में कोई विभाग अपने पास नहीं रखा हुआ है और हालत ये है कि वो कुछ समय पहले तक बिना साइन किए हुए फाइल पास करने के लिए उपराज्यपाल कार्यालय में भेज देते थे। आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इसमें सहयोग कर रहा है। आदेश गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों श्रमिकों के पंजीयन में भी भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है और हम इस मुद्दे पर सीबीआई जांच की मांग के लिए उपराज्यपाल को मिलेंगे।

दिल्ली वालों लूटने की बात कही

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 2 लाख फर्जी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर आम आदमी पार्टी ने 3000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के चलते 8 सालों में दिल्ली में लाखों लोगों को पीने के पानी से मोहताज रखा है। दिल्ली जल बोर्ड में लोगों के बिल के पैसे निजी कंपनियों के खातों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान आदेश गुप्ता केजरीवाल सरकार को डीटीसी बसों के मद्दे पर घेरते नजर आए। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में बसों की जरुरत है, लेकिन ये बस घोटाला कर सारा पैसा अपनी जेब में डालना चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने का फंड दिल्ली वालों को लूटकर जुटा रहे हैं।