Bjp ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह – चुनाव प्रभारी के नाम का किया ऐलान

0
437
Bjp

Bjp : आगामी दिनों में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले है. इन चार राज्यो में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इन राज्यों में अपने प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह – प्रभारी के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा की ओर से जारी सूची में महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव को सह – चुनाव प्रभारी भाजपा की ओर से नियुक्त किया गया है. साथ ही महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव को सह – चुनाव प्रभारी भाजपा की ओर से नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें : Delhi Congress Protest Over Water Crisis : कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़कर केजरीवाल हाय – हाय के लगाए नारे

इसके अलावा अगर बात झारखंड की करें तो केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा को प्रदेश सह – चुनाव प्रभारी बनाया गया है. अब बात अगर जम्मू कश्मीर की करें तो भारतीय जनता पार्टी ने जी. किशन रेड्डी को प्रदेश चुनाव प्रभारी और साथ ही उन्हें प्रदेश सह –  चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया है.

WhatsApp Image 2024 06 17 at 15.29.06