South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. 19 साल बाद हुआ ‘बिकिनी किलर’ रिहा, 20 से ज्यादा लोगों का किया था मर्डर
 19 साल बाद हुआ ‘बिकिनी किलर’ रिहा, 20 से ज्यादा लोगों का किया था मर्डर
Charles Sobhraj
अपराध कानून

19 साल बाद हुआ ‘बिकिनी किलर’ रिहा, 20 से ज्यादा लोगों का किया था मर्डर

by News Desk December 23, 2022

सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को 19 साल की बड़ी सजा काटने के बाद रिहा कर दिया गया है। चार्ल्स एक फ्रेंच सीरियल किलर है जिसकी उम्र 78 वर्ष है। यह फ्रांस का नागरिक है और 19 साल से नेपाल की जेल में कैद है। दरअसल, चार्ल्स शोभराज की उम्र को देखते हुए उसकी 20 साल की सजा को 19 कर दिया गया है। यह बड़ा फैसला नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को लिया था।

charles sobhraj
charles sobhraj

कौन है चार्ल्स शोभराज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्ल्स शोभराज का असली नाम हतचंद भाओनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज है। उसे क्राइम की दुनिया में बिकिनी किलर के नाम से जाना जाता है। वह फ्रांस का नागरिक है। 2003 से नेपाल की जेल में सजा काटने के बाद अब नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने उसकी रिहाई का आदेश दे दिया है। बिकनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज 70 के दशक में कई देशों के लिए सिरदर्द था।

charles shobraj
charles sobhraj

पुलिस के मुताबिक साल 1970 और 1980 के दशक में  चार्ल्स ने करीब 20 लोगों की हत्या की थी। शोभराज पर पूरे एशियां में कई हत्याओं का आरोप हैं। कहा जाता है असने लूट- पाट के कारण इन वारदातों को अंजाम दिया था। वह ज्यादातर फॉरेन टूरिस्ट महिलाओं को अपने झांसे में लेता था। और पीड़ितो के खाने-पीने में नशीली चीजो को मिलाकर या अपने प्रेम के जाल में फंसाकर मंसूबो को पूरा करता था। चार्ल्स शोभराज के पिता भारतीय और माता वियतनामी थीं।

भारत की जेल में 21 साल काटे है सीरियल किलर ने

charles shobraj
charles sobhraj

शोभराज को साल 1976 में गिरफ्तार किया गया था। उसने 21 साल भारत की जेल में गुजारे है। दरअसल, ये सजा उसे भारत घूमने आए एक फ्रेंच ग्रुप की हत्या करने पर दी गई थी। इसके अलावा उसने इजरायल के टूरिस्ट का भी मर्डर किया था। इस मामले में चार्ल्स को 7 साल की जेल हुई थी। इसके बाद उसे पकड़ा गया और सजा पूरी करने के बाद वह फ्रांस चला गया था। अमेरिकन टूरिस्ट के हत्या के आरोप में उसे नेपाल में पकड़ा गया और आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। चार्ल्स को उसके शातिर दिमागी के कारण ‘द सरपेंट’ यानी सांप का नाम दिया गया।

चार्ल्स पर बनाई गई सीरीज ‘द सर्पेट सीरीज’

charles shobraj
charles sobhraj

चार्ल्स शोभराज को ऐसा सेलिब्रिटी क्रिमिनल कहा जाता है कि उसके ऊपर कई किताबें लिखी गईं है। बालीवुड में एक फिल्म उस पर बनी तो 03 डाक्युमेंट्री फिल्में बनाईं गईं। कुछ समय पहले बीबीसी ने नेटफिलिक्स के साथ मिलकर उसके ऊपर 08 पार्ट की एक सीरीज बनाई जिसका नाम द सर्पेट था।

 

Share This:

Tags: bikni criminal Charles Sobhraj Charles Sobhraj bail Charles Sobhraj criminal Charles Sobhraj news Crime crime news murderer Charles Sobhraj
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.