Bihar IPS Transfer News: बिहार पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, इन 6 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

0
476
Bihar IPS Transfer News: These 6 IPS officers were transferred

Bihar IPS Transfer News: बिहार पुलिस में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल, नए साल के शुरुआती महीने में ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला हुआ है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा बुधवार शाम को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। गृह विभाग ने इन 6 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इन 6 अधिकारियों में कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तो कुछ का ट्रांसफर किया गया है।

गृह विभाग ने इन 6 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट की जारी

राज्य सरकार ने जमुई के एसपी का ट्रांसफर कर दिया है। चंद्र प्रकाश को जमुई एसपी पद से हटाया गया है। वहीं हरिशंकर कुमार को पुलिस अधीक्षक रेल कटिहार का बनाया गया है। दीपक रंजन कमांडेंट बी सैप 3 बने रहेंगे। वहीं नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता बने हैं। संजय भारती सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षक बिहार के बने है।

प्रमोद कुमार यादव को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है बीएनपी 1 का और जमुई के स्पीच चंद्र प्रकाश को कमांडेंट बीएनपी 12 बोधगया बनाया गया है।

Bihar IPS Transfer News: बिहार पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, इन 6 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

हाल ही में किया गया था बड़ा बदलाव

बता दें कि कुछ वक्त पहले साल 2024 खत्म होने से पहले ही यानी 28 दिसंबर को भी आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस दिन 62 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इन 62 आईपीएस अधिकारियों को अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया था। अब एक बार फिर से बड़ा तबादला देखने को मिला है जहां 6 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar Police Transfer Posting: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला