South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. मनोरंजन
  3. Bigg Boss Ott 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, नाम जान रह जाएंगे हैरान
 Bigg Boss Ott 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, नाम जान रह जाएंगे हैरान
मनोरंजन

Bigg Boss Ott 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट, नाम जान रह जाएंगे हैरान

by Ankit Kumar August 3, 2023

Bigg Boss Ott 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान सलमान खान की मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी कर रहे हैं।वहीं इस सीजन में फुल ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिला है। घर में मौजूद कंटेस्टेंट भी ऑडियंस को भरपूर एंटरमेंट की डोज देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इन सबके बीच अब बिग बॉस का ओटीटी सीजन 2 का  फिनाले भी नजदीक आ रहा है। वहीं खबरे हैं कि शो को अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है।

 

शो को मिला अपना पहला फाइनलिस्ट

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में धमाल मचा रहे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अभिषेक मल्हान उर्फ ​​फुकरा इंसान ने टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया है। इसी के साथ अभिषेक फिनाले में अपनी सीट पक्की करने वाले पहले कंटेस्टें भी बन गए हैं। खबरें हैं कि अभिषेक ने पूजा भट्ट के हराकर टिकट टू फिनाले टास्क जीता है। इस बात से पूजा खफा भी नजर आईं।

 

अभिषेक मल्हान से नाराज हुई पूजा भट्ट

 

टिकट टू फिनाले जीतने की रेस अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट के बीच थी। घर को दो टीमों में डिवाइड किया गया था और खिलाड़ियों को अभिषेक और पूजा के लिए फ्रूट्स इकट्ठा करना था। दोनों दावेदारों को फलों की सुरक्षा करनी थी। लास्ट में अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी, ​​एल्विश यादव और जिया शंकर की मदद से टास्क जीत लिया। हालांकि ये टास्क बहुत आसान नहीं था। जद हदीद और अभिषेक मल्हान के बीच एक तरह की फिजिकल लड़ाई छिड़ गई। यहां तक ​​कि पूजा भट्ट भी घायल हो गईं और फिर जद को उनका रिप्रेजेंटेटिव बनाया गया।

टास्क के दौरान हुई आक्रामकता को देखते हुए पूजा भट्ट ने कहा, ‘बहुत खराब खेला गया।’ उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अभिषेक मल्हान ने टास्क के दौरान अपना आपा खो दिया था और उन्होंने अविनाश सचदेव की एज शेमिंग भी की थी। पूजा भट्ट ने भी कहा ‘बेईज्जती से खेला गया’। पूजा अभिषेक द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से बहुत खुश नहीं थीं क्योंकि पिछले दिनों उन्होंने अविनाश से उनकी उम्र पर कमेंट करने के लिए माफी मांगी थी।

Share This:

Tags: Abhishek Malhan Bigg Boss OTT2 Bigg Boss OTT2  News Bigg Boss Ott2 Finalist bollywood news entertainment news Entertainment News Hindi Pooja Bhatt salman khan
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.