Bigg Boss 16: बिग बॉस ने लगाई शालीन की क्लास, बोले- ‘काटने को दौड़ता है यह घर’

0
385
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: छोटे पर्दे का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में बीबी हाउस में आए दिन कुछ ना कुछ मजेदार देखने को मिल रहा है। साथ ही सभी कंटेस्टेंट अपने-अपने मुद्दों को लेकर घर में एक दूसरे संग लड़ाई-झगड़ा कर सुर्खियों में बने हुए हैं। वही इस बार बिग बॉस 16 का यह सीजन काफी चर्चा का केंद्र बना रहा है। फिनाले में पहुंचने के सभी कंटेस्टेंट जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और अपना गेम बखूबी खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है।

शालीन पर भड़के बिग बॉस

बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में शालीन कन्फेशन रूम में दिखाई दे रहे हैं। जहां पर बिग बॉस शालीन को काफी कुछ सुनाते हैं। जिसके बाद शालीन बेहद गुस्से में नजर आते हैं। शालीन बिग बॉस से पूछते हैं कि क्या यह कमरा साउंड प्रूफ है। जिस पर बिग बॉस कहते हैं, हां यह साउंड प्रूफ है। इसके बाद शालीन गुस्से में काफी कुछ कहते हैं। शालीन कहते हैं कि मेरे से कोई बात करने वाला नहीं है इस घर में, यह घर काट रहा है, मुझे यहां से बाहर निकलना है।

 

शालीन-टीना के बीच हुई लड़ाई

वहीं,  बीते एपिसोड में शालीन प्रियंका और टीना का साथ छोड़कर एक अलग ग्रुप में नजर आते हैं। शालीन निमृत के साथ रहकर उसे अपने साथ मिलाने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, बीते एपिसोड में शालीन और टीना बुरी तरह से लड़ते हुए नजर आए थे। साथ ही दोनों एक दूसरे के ऊपर कई इल्जाम लगाए हैं। वही टीना को प्रियंका से यह भी कहते हुए सुना गया कि शालीन पहले से सब प्लानिंग करके आया था।