Bigg Boss 18: विवियन डीसेना ने की सिद्धार्थ शुक्ला से अपनी तुलना, किया शॉकिंग खुलासा

0
376
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 धीरे-धीरे काफी ज्यादा लोकप्रिय होता जा रहा है। काफी लोग इस सीजन को पसंद कर रहे हैं। हालांकि, बिग बॉस हर बार कुछ न कुछ चीजों के लिए जाना जाता है। इस बार बिग बॉस का थीम भी अलग है। इस सीजन टीवी जगत के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना भी भाग ले रहे हैं। विवियन को ‘बिग बॉस’ लाडला कहकर पुकारते हैं और अब एक्टर ने इसी पर कुछ ऐसी बात कह दी जो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आ रहा।

सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर विवियन ने किया खुलासा

दरअसल, कंटेस्टेंट और एक्टर विवियन डीसेना ने बिग बॉस 13 विनर और सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर किया शॉकिंग खुलासा किया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां विवियन एलिस कौशिक से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान वीडियो में विवियन कहते दिख रहे हैं, ‘मुझे पता है ये लोग लाडला क्यों कहते हैं, क्योंकि मैं इकलौता एक्टर हूं, एक्चुअली दो…चला गया। हम दो ही ऐसे थे जो चैनल के सामने बैठकर सही को सही और गलत को गलत कहते थे।’

इसी के साथ इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला के ‘बिग बॉस 13’ की कुछ झलकियां हैं, जिसमें सिद्धार्थ सलमान के सामने शेर की तरह दहाड़ते दिख रहे हैं।

टीवी जगत के सबसे मशहूर एक्टर मे से एक

बता दें कि बता दे कि विवियन डीसेना ने बताया कि टीवी जगत के कभी दो ही सबसे सुपरहिट एक्टर हुआ करते थे। जो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के सामने खुलकर अपनी बातों को रखते थे। Sidharth Shukla और Vivian Dsena अच्छे दोस्त थे। उनकी साथ में कई सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। हीं बिग बॉस 18 में जब विवियन गए तो उनके गेम को देखते हुए बाहर दर्शक उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra: शादी के बाद काम पर लौटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस ने की जमकर तारीफ