Bigg Boss 16 : प्रियंका के हाथ में दिखी बिग बॉस 16 की ट्रॉफी, बनीं इस सीजन की विनर!

0
421
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 अपने फिनाले से बस 2 दिन ही दूर है। इस सीजन का फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है। वहीं शो में अब सिर्फ 5 कंटेस्टेंट ही बचे हैं, जिसमें शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी शामिल हैं। हालांकि फिनाले से पहले ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रही हैं। अब इस तस्वीर को लेकर सभी ये कह रहे हैं कि प्रियंका ही इस सीजन की विनर हैं।

प्रियंका के हाथ लगी ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी

बिग बॉस 16 के फिनाले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो मे अब 5 कंटेस्टेंट ही बचे है। इसी बची बीबी 16 के फिनाले की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चहर चौधरी को सीजन की ट्रॉफी के साथ देखा जा सकता है। प्रियंका बीबी हाउस में सोफे पर बैठी नजर आ रही है और उनके हाथ में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी है। आपको बता दें कि प्रियंका इस सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं, और फैंस भी उनका यह अंदाज काफी पसंद करते है। पूरे सीजन में प्रियंका घर के हर मुद्दे में अपनी आवाज उठाती नजर आईं हैं और उनके इस बेबाक अंदाज को फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

‘बिग बॉस 16’ में प्रियंका का सफर

गौरतलब है कि ‘उडारियां’ फेम प्रियंका चौधरी ने इस शो में अपना सफर अपने दोस्त और को-स्टार रह चुके अंकित गुप्ता के साथ शुरू किया था। बीबी हाउस में दोनों की खट्टी-मीठी दोस्ती ने फैंस को खूब एंटरटेन भी किया। हालांकि कुछ समय बाद अंकित बीबी हाउस से कम वोटों के चलते एलिमिनेट हो गए, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि प्रियंका का गेम वीक पड़ जाएगा, लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया कि उन्हें किसी के भी स्पोर्ट की जरूरत नही है और वह खुद के लिए काफी हैं।

 

इस एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

प्रियंका की ये फोटो अर्शी खान ने अपने सोशल मीडिया प शेयर की है, जो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। अर्शी खान ने प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए उन्हें इस सीजन का विनर बताया है। हालांकि, अब अर्शी खान की ये बात सच है या नहीं इसका खुलासा तो 12 फरवरी को फिनाले में ही होगा।