Bigg Boss 16: साजिद का सपोर्ट करना पड़ा बिग बॉस को महंगा, ट्रोलर्स ने बताया दामाद

0
444
Big Boss had to be expensive to support Sajid
Big Boss had to be expensive to support Sajid

Bigg Boss 16 Update : मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस-16 में रोजाना नया रोमांच देखने को मिल रहा है। शो जैसे-जैसे फाइनल की तरफ बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही शो में घरवालों के नए-नए चेहरे देखने को मिल रहें है। रोजाना घरवालों के बीच दोस्ती बनती बिगड़ती रहती है। शो में इस समय अब्दु घर के नए कप्तान बने हुए है, जिनसे कई घरवाले खुश नहीं है। इसके अलावा कुछ दिनों से घर में साजिद खान और गोरी नागोरी की एक महीने से बनी दोस्ती टूट गई है और दोनों एक-दूसरे से लड़ते-भिड़ते नजर आ रहें है।

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि साजिद ने गोरी को सब घरवालों के सामने चोर कहा और उन पर उनके कमरे से समान चोरी करके दूसरे घरवालों को देने का आरोप लगाया। अपने बचाव में गोरी ने कहा कि उन्होंने एमसी स्टेन से पूछ के राशन दिया था। हालांकि एमसी बाद में इस बात से मुकर गए थे। जिस पर गोरी और साजिद की खूब बहस हुई, इससे साजिद और भड़क उठे और उन्होंने गोरी पर गुस्सा करते हुए कहा- तुम होगी राजस्थान की डांसर…।

दोनों की लड़ाई में अर्चना गौतम बीच में कूद पड़ती हैं और साजिद व शिव से बहस करने लगती है। बात बढ़ने के बाद बिग बॉस ने अर्चना को कॉन्फेशन रूम में बुलाया और उनसे पूछा घर में क्या हो रहा है और उन्हें किस बात पर गुस्सा आया.? जिस पर अर्चना कहती है, मुझे पूरा मामला तो नहीं पता लेकिन मुझे साजिद की ये लाइन अच्छी नहीं लगी कि तुम होगी राजस्थान की डांसर…। जिसके बाद अर्चना की बिग बॉस ने खूब क्लास लगाई।

बता दें कि इसके बाद बिग बॉस के फैंस सोशल मीडिया पर बिग बॉस को खूब ट्रोल कर रहें है और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहें है। लोगों का कहना है कि घर में साजिद को दामाद की तरह ट्रीट किया जा रहा है और बिग बॉस बाकी घरवालों के साथ गलत कर रहें है। बहराहल शो में अब आगे क्या होगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल बिग बॉस को खूब आलोचना का सामना करना पढ़ रहा है।