RRR: ऑस्कर से पहले ‘आरआरआर’ की बड़ी जीत, एक बार फिर विदेश में बजा आरआरआर का डंका

0
406

RRR: साउथ इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आए थे यह फिल्म साल 2022 की भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। वहीं अब आरआरआर का दुनियाभर में डंका बज रहा है। बीते दिनों ही फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी अपने नाम किया है।

‘आरआरआर’ का बजा डंका

ऑस्कर से पहले इस फिल्म ने देश को एक बार फिर गौरव महसूस करवाया है। आरआरआर ने हाल ही में आयोजित हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की। यह अकादमी पुरस्कार से कुछ दिन पहले आता है, जो 12 मार्च को होने वाला है। ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। देश के लिए यह काफी गौरव की बात है क्योंकि फिल्म आरआरआर सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कामयाबी का परचम लहरा रही है।

‘आरआरआर’ की बड़ी जीत

जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की है। इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ गीत कैटेगरी में भी जीत हासिल की और इसे बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है। ऑस्कर 2023 से पहले फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जहां आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है।

277321920 510690927165961 3460576446521181801 n 1

ब्लॉकबस्टर साबित हुई ‘आरआरआर’

गौरतलब है कि ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण को आदिवासी नेता कोमाराम भीम और क्रांतिकारी अल्लूरी सीताराम राजू के रूप में दिखाया गया है। स्वतंत्रता से पहले के भारत में ये कहानी दो दोस्तों पर आधिरत हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला कर रख दी थी। फिल्म में आलिया भट्ट का टॉलीवुड डेब्यू है। कलाकारों की लिस्ट में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस शामिल हैं। इसका संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है।