Panchkula Accident: लोहे का शेड गिरने से हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की गई जान

0
501
PANCHKULA ACCIDENT

Panchkula accident: शिमला-पंचकुला हाईवे पर रॉयल गज़ेबो के पास हाल ही में एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रॉयल गजेबो के समीप सड़क किनारे नवनिर्मित लोहे का शेड गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोहे की शेड गिरने से मजदूर की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शेड के नीचे लगभग आधा दर्जन लोग थे और निर्माण कार्य चल रहा था। शाम करीब 4 बजे खराब मौसम की वजह से जबरदस्त तूफान आया, जिससे यह शेड गिर गया। यह शेड लोहे के एंगल और चादरों से बनाया गया था, जिसके नीचे जुनैद और शोएब नाम के दो लोग दब गए जबकि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े- Rajasthan: दर्दनाक हादसा! तीन बहनों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

इन घटनाओं का जिम्मेदार कौन

वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन फानन में दोनों को कालका अस्पताल पहुंचाया। विचार की बात है कि ऐसे निर्माण कार्य जिसमें मजदूरों के लिए कोई सुरक्षा मानक लागू नहीं होते हैं, और ऐसी घटनाओं में मजदूरों की मृत्यु हो जाती है। इन घटनाओं का जिम्मेदार आखिर कौन है? गौरतलब है कि ये हादसे अब आए-दिन बढ़ रहे है।