Bhumika Chawla: कपिल के शो में ना बुलाए जाने पर भूमिका चावला हुईं नाराज, कहा- ‘मैं लोगों के पीछे-पीछे नहीं जाती…’

0
401
Bhumika Chawla’s Reaction On Not Being Invited For KKBKKJ Promotional Event

Bhumika Chawla: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने काफी सालों बाद सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के साथ हिंदी फिल्मों मे वापसी की है। फिल्म में एक्ट्रेस ने पूजा हेगड़े की भाभी और वेंकटेश की पत्नी का किरदार निभाया है। बीते दिनों फिल्म की पूरी स्टार कास्ट अपनी मूवी को प्रमोट करने के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंची थी, लेकिन इस दौरान भूमिका नहीं दिखीं। यहां तक कि ट्रेलर लॉन्च के बाद से भूमिका को किसी भी प्रमोशन इवेंट में नहीं देखा गया। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इसपर बात करते हुए नाराजगी जाहिर की है।

कपिल के शो में भूमिका को नहीं बुलाया गया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका ने ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में ना जाने की वजह पर से पर्दा उठाया है। भूमिका ने बताया कि इस शो में जाने के लिए उन्हें किसी ने नहीं बुलाया था। दरअसल, किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च के अलावा भूमिका को कही भी नहीं देखा गया। वहीं ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी सलमान खान के साथ पलक तिवारी, शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर सभी मौजूद थे, लेकिन भूमिका गायब थीं।

बेटी राहा को लेकर काफी सेंसिटिव है रणबीर कपूर 5

भूमिका ने कही ये बात

भूमिका से जब ‘द कपिल शर्मा शो’ में ना आने की वजह के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे पता ही नहीं चला कि यह कब शूट हो गया, लेकिन उनकी जरूर कोई रणनीति रही होगी। एक सेकेंड के लिए तो मुझे बहुत बुरा लगा। लेकिन, फिर ध्यान आया कि वेंकटेश सर भी वहां नहीं गए। फिल्म में हम कपल हैं और मैंने यही निष्कर्ष निकाला कि जब वे वहां नहीं थे तो मैं अकेले क्या करती? शो में उन तीन कपल्स को बुलाया गया था जो यंग हैं, उनकी इक्वेशन काफी अलग है। तो ठीक है।’

319019313 1104784260208282 1294852584772899884 n

प्रमोशनल इवेंट में ना बुलाए जाने पर भड़की भूमिका

इंटरव्यू के दौरान भूमिका से जब पूछा गया कि वो फिल्म के किसी भी प्रमोशनल इवेंट में शामिल क्यों नहीं हुई थीं, तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस सवाल का जवाब सिर्फ सलमान खान प्रोडक्शंस या फिर पीआर टीम ही दे पाएगी। मेरे पास इतना ईगो है कि मैं लोगों के पीछे-पीछे नहीं जाती या उनसे कुछ नहीं पूछती हूं। ईश्वर ने मुझे बहुत अच्छी चीज दी है, मुझे एक सेकेंड के लिए बुरा लगा, लेकिन फिर मैं उसके बारे में नहीं सोचती। क्योंकि, मुझे पता है कि मुझे इस शो से कोई फिल्म नहीं मिलेगी। अगर मिलती हो तो बताइए मैं उन्हें कॉल करूंगी और बोलूंगी कि प्लीज मुझे बुला लीजिए।’