Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर बेटे संग पहुंचे भारती और हर्ष, सलमान खान ने दिया गोला को लोहड़ी गिफ्ट

0
447
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के इस सीजन ने पॉपुलैरिटी के मामले में बाकी सीजंस को पीछे छोड़ दिया है। इस बार शो के शुरुआती हफ्ते से ही लगातार हो रहे घमासान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं अब ये शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने से कुछ ही हफ्ते दूर है। जैसे-जैसे शो फिनाले वीक की तरफ बढ़ रहा है, घर के अंदर हो रहे मजेदार ट्विस्ट और टर्न से दर्शक और भी ज्यादा एंटरटेन हो रहे हैं। शो में हर वीकेंड किसी न किसी मेहमान की एंट्री होती है। अब इसी कड़ी में जारी किए गए नए प्रोमो से पता लगा है कि इस हफ्ते बिग बॉस के मंच पर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने बेटे गोला संग पहुंचे हैं। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने भारती के बेटे को लोहड़ी का गिफ्ट भी दिया और साथ ही भारती और हर्ष घरवालों के साथ एक गेम भी खेलते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने दिया गोला को स्पेशल गिफ्ट

हाल ही में जारी किए गए शो के नए प्रोमो में दिख रहा है कि भारती सिंह अपने बेटे गोला को सलमान खान से मिलवाने बिग बॉस 16 के मंच पर लाई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि गोला को देख सलमान उन्हें अपनी गोद में ले लेते हैं और उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं। इसी के साथ भाईजान गोला यानी लक्ष्य को लोहड़ी के गिफ्ट के रुप में अपना सिग्नेचर ब्रेसलेट देते है, जिसके बाद भारती कहती हैं कि सलमान भाई बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। इसी के साथ भारती अपने मजाकिया अंदाज में गोला से कहती हैं कि सारी हीरोइनों के नंबर मांग लो, जिसे सुन सलमान और हर्ष हंस पड़ते हैं।

हर्ष और भारती ने घरवालों संग की मस्ती

सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक और प्रोमो में आप देख सकते हैं कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया घर के अंदर नजर आ रहे हैं। वहीं सभी घरवाले भी उनके सामने बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भारती और हर्ष घर के अंदर जाकर सभी कंटेस्टेंट से मिलते हैं और उनके साथ मस्ती और मजाक करते हुए उन्हें हंसी का डोज देते हैं। वहीं प्रोमो में भारती, टीना दत्ता की मां को निशाना बनाकर टीना के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। बीते एपिसोड में टीना की मां उनका नाम लेते हुए आकर श्रीजिता डे को गले लगा लेती हैं, इसी बात की मिमिक्री कर भारती टीना का नाम लेते हुए जाकर अर्चना को गले लगा लेती हैं, जिसे देख सभी घरवाले हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।