दिल्ली पहुंच ही गई भारत जोड़ो यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

0
303
BHARAT JODO YATRA
BHARAT JODO YATRA

कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह फरीदाबाद से होते हुए बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के द्वारा इसका नेतृत्व किया जा रहा है। इस यात्रा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा भी पदयात्रा में दिखे। भारत जोड़ो यात्रा 108 दिनों व तीन हजार किलोमिटर की दूरी तय करके दिल्ली में प्रवेश कर गई।

BHARAT JODO YATRA
BHARAT JODO YATRA

भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होकर आश्रम चौक होते हुए लाल किला जाकर समाप्त होगी। यात्रा करीब 10:30 बजे जयदेव आश्रम, आश्रम चौक के पास पहुँची। आज शाम करीब 4:30 बजे यह लाल किला पर जाएगी। यात्रा यहा साल के अंत में नौ दिन का ब्रेक लेगी और 3 जनवरी को फिर से दिल्ली से यात्रा को शुरू किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा को 7 सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ किया गया था। अब तक यह यात्रा नौ राज्यों का सफ़र तय कर चुकी है और जनवरी के अंत तक जम्मू कश्मीर में समाप्त होने वाली है। नौ राज्य में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल है। वहीं यात्रा के दिल्ली आते ही इस पर राजनीति शुरू होती दिख रही है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश भर में बढ़ रहे कोरोना के मामलो को लेकर कांग्रस की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया है। उनका कहना है की कांग्रस केंद्र द्वारा घोषित कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही है। उसे केवल एक परिवार की चिंता है।

BHARAT JODO YATRA
BHARAT JODO YATRA