South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. लाइफस्टाइल
  3. World Salt Awareness Week 2023 : भोजन में एक्स्ट्रा नमक डालकर खाते हैं तो हो जाएं सावधान, WHO ने जारी की चेतावनी
 World Salt Awareness Week 2023 : भोजन में एक्स्ट्रा नमक डालकर खाते हैं तो हो जाएं सावधान, WHO ने जारी की चेतावनी
लाइफस्टाइल स्वास्थ्य

World Salt Awareness Week 2023 : भोजन में एक्स्ट्रा नमक डालकर खाते हैं तो हो जाएं सावधान, WHO ने जारी की चेतावनी

by News Desk March 15, 2023

World Salt Awareness Week 2023: दुनियाभर में हर वर्ष 14 मार्च से लेकर 29 मार्च तक विश्व नमक जागरूकता सप्ताह (World Salt Awareness Week) मनाया जाता हैं। इस पूरे हफ्ते लोगों को नमक के इस्तेमाल, सेवन और नुकसानों के प्रति जागरूक किया जाता है। हालांकि इस बार विश्व नमक जागरूकता सप्ताह से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (world health organization) ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक नियमित रूप से ज्यादा नमक के सेवन से लोगों को गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है।

WHO ने किया सावधान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी रिपोर्ट में लोगों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि अगर वर्ष 2030 तक लोगों ने करीब 30% नमक का सेवन कम नहीं करा। तो एक बड़ी आबादी की जान भी जा सकती हैं। डब्ल्यूएचओ (world health organization) के मुताबिक इस समय दुनिया की एक बड़ी आबादी जरुरत से ज्यादा नमक खा रही है। इसके कारण आगामी 7 वर्षों में करीब 70 लाख लोग नमक से होने वाली बीमारियों से जान गंवा सकते हैं।

जान जाने का भी है खतरा

आपको बता दें कि अत्यधिक नमक के सेवन से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे हाई बीपी की समस्या होने लगती है। इसके अलावा बॉडी में वॉटर रिटेंशन भी बढ़ जाता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन की समस्या होती है। नमक के ज्यादा सेवन से हड्डियां कमजोर भी हो जाती है और ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है। साथ ही किडनी और लिवर को भी नुकसान हो सकता हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रोजाना लोग 10.8 ग्राम नमक खाते है। जो शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पंहुचाता है। इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि लोगों को अपने भोजन में नमक की मात्रा को कम करना चाहिए। वर्ष 2023 तक लोगों को अपने खाने में करीब 30 प्रतिशत नमक की मात्रा कम करनी होगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर एक इंसान को रोजाना केवल 5 ग्राम नमक ही खाना चाहिए। इसलिए आज से भोजन में ऊपर से नमक का इस्तेमाल नहीं करें।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags: health & Lifestyle health khabar health ki khabar health ki news health news Salt Awareness Week WHO World Health Organization World Salt Awareness Week World Salt Awareness Week 2023
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.