Batch of 23 IAS officers changed in UP : हाईकोर्ट के आदेश पर UP में 23 IAS अफसरों का बैच बदला

0
587
Batch of 23 IAS officers changed in UP

Batch of 23 IAS officers changed in UP : केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने स्टेट कोटे के 23 आईएएस अफसरों को पूर्व में आवंटित बैच के स्थान पर उससे एक पहले का बैच आवंटित कर दिया है। एक ही चयन सूची में इन अधिकारियों के मुकाबले उनके वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा अवधि कम थी। जिसके चलते इन 23 आईएएस अफसरों को भी एक बाद का बैच आवंटित हो गया था।

1 mn backlog, 37% vacancies, but Allahabad HC lawyers don't want  'outsiders' to fill judges' ranks

 

ये भी पढ़ें : UP RERA : रामेश्वर सिंह बने यूपी RERA अपीलीय न्यायाधिकरण में (प्रशासनिक) मेंबर, हर ओर से मिल रही हैं बधाइयां

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अधिकारियों के बैच में परिवर्तन किया गया है। स्टेट कोटे के 16 आईएएस अफसरों को पूर्व में 2010 बैच आवंटित किया गया था। उन्हें अब 2009 बैच दिया गया है। इन अफसरों में इंद्र विक्रम सिंह, हीरा लाल, राम योग्य मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, फैसल आफताब, दीप चंद्र, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, श्रीश चंद्र वर्मा, सुशील कुमार मौर्य, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय और नरेंद्र प्रसाद पांडेय के नाम शामिल है।