South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने की गेंद से छेड़खानी? पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप
 भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने की गेंद से छेड़खानी? पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप
खेल

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने की गेंद से छेड़खानी? पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप

by News Desk June 9, 2023

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आई। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने पैट कमिंस की टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने 15 वें ओवर के करीब गेंद से छेड़छाड़ की और भारत के दो टॉप बल्लेबाजों को आउट करने में इसका इस्तेमाल किया।

टीम मे आईसीसी खिताब जीतने के लिए निर्भिकता की कमी

ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है। हालांकि अजिंक्य रहाणे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की एकमात्र उम्मीद बनकर उभरे हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 26वां अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने पहले जडेजा और फिर शार्दूल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। जिस तरह से खेल रहे हैं बहुत जल्द शतक बना सकते हैं। खबर लिखे जाने तक रहाणे 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। जहां भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि मौजूदा टीम ने वह निर्भीकता नहीं दिखाई जो आईसीसी खिताब जीतने के लिये चाहिये होती है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में चार तेज गेंदबाजों को लेकर उतरने का फैसला सही नही था, वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

Basit Ali accuse australia of ball tampering in WTC final 2023
Basit Ali accuse australia of ball tampering in WTC final 2023

अली ने लगाए कई बड़े आरोप

52 वर्षीय ने बताया कि ड्यूक गेंद कम से कम 40 ओवर से पहले रिवर्स स्विंग नहीं करती है, लेकिन पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम इसे 15 ओवर के बाद ही रिवर्स करने में सक्षम थी, जिसकी वजह से उन्हें बेहतर प्रदर्शन मिला। अली ने कहा कि मैं हैरान हू। बीसीसीआई इतना बड़ा बोर्ड है और क्या वे इसे नहीं देख सकते? इसका मतलब है कि आपका ध्यान क्रिकेट की ओर नहीं है। वे यह जानकर खुश हैं कि भारत फाइनल में पहुंच गया है। क्या 15-20 ओवर में कभी गेंद रिवर्स स्विंग होती है, वो भी ड्यूक गेंद? मैं समझता हूं कि कूकाबूरा गेंद अभी भी रिवर्स कर सकती है, लेकिन ड्यूक गेंद कम से कम 40 ओवर तक रहती है।

पुजारा एक शानदार डिलीवरी के साथ आउट हुए, जबकि कोहली के पास मिचेल स्टार्क की बाउंसर का कोई जवाब नहीं था। इस बीच बासित ने अंपायरों और कमेंटेटरों को ऑस्ट्रेलिया की गेंद से छेड़छाड़ की तकनीक को समझने में सक्षम नहीं होने के लिए फटकार लगाई है।

Share This:

Tags: Basit ali Basit ali on wtc 2023 cricket news Cricket news hindi cricket news hindi today IND vs AUS WTC Final 2023 India vs Australia WTC Final 2023 WTC Final 2023 WTC Final 2023 2nd Day WTC final 2023 3rd day WTC Final 2023 news WTC Final 2023 team india WTC Final 2023 Updates
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.