South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. उत्तराखंड
  3. भविष्य में यहां होंगे बद्रीनाथ जी के दर्शन, जानिए बद्रीनाथ धाम से जुड़ी मान्यताएं
 भविष्य में यहां होंगे बद्रीनाथ जी के दर्शन, जानिए बद्रीनाथ धाम से जुड़ी मान्यताएं
 Bhavishya Badri Temple
उत्तराखंड धर्म

भविष्य में यहां होंगे बद्रीनाथ जी के दर्शन, जानिए बद्रीनाथ धाम से जुड़ी मान्यताएं

by News Desk January 19, 2023

Bhavishya Badri Temple : उत्तराखंड के चार धाम विश्व प्रसिद्ध हैं, जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु गण आते है। केदारनाथ, ब्रदीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं। बद्रीनाथ धाम के सतोपंथ से दक्षिण दिशा में नंदप्रयाग नामक क्षेत्र है, जिसे बद्रीक्षेत्र के नाम से भी जाना जाता हैं।

बद्रीक्षेत्र में विष्णु जी को समर्पित पांच मंदिर हैं, जिन्हें पंच बद्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर योगध्यान बद्री मंदिर, वृद्ध बद्री मंदिर, आदि बद्री मंदिर, भविष्य बद्री मंदिर (Bhavishya Badri Temple) और अन्य कई बद्री मंदिर हैं। सभी मंदिरों की अपनी अलग मान्यता और महत्त्व है।

जोशीमठ में मौजूद नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह की मूर्ति विराजमान हैं। हालांकि भगवान की मूर्ती के बाएं हाथ की कलाई अब धीरे-धीरे घिस रही है, जो कुछ ही समय में टूट जाएगी। स्कंध पुराण की मान्यताओं के अनुसार, एक समय ऐसा आएगा जब भगवान नरसिंह (God Narsingh) की मूर्ती पूरी तरह से खंडित हो जाएगी। साथ ही जोशीमठ भी पूरी तरह से ठप्प हो जाएगा।

इसके अलावा नर नारायण पर्वत का अन्य पर्वतों से टकराव होगा, जिसके बाद बद्रीनाथ मंदिर से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर जोशीमठ का रास्ता बंद हो जाएगा। जिससे भगवान बद्रीनाथ धाम की पूजा-अर्चान के लिए श्रद्धालु का आवागमन बंद हो जाएगा। इसलिए कहा जा रहा है कि बद्रीनाथ की पूजा दुर्गम पहाड़ियों के बीच बने भविष्य बद्री मंदिर (Bhavishya Badri Temple) में हुआ करेगी। जो उत्तराखंड के जोशीमठ शहर के तपोवन से करीब 21 किलोमीटर दूर है। मान्यता के अनुसार, इसी जगह पर बद्रीनाथ धाम मंदिर स्थापित होगा। यहीं (Bhavishya Badri Temple) पर भगवान बद्री का पूजन किया जाएगा। हालांकि ये लाखों वर्ष बाद कि मान्यता है।

Share This:

Tags: Badri mandir Badri Temple Badrinath Mandir Badrinath temple Bhavishya Badri Bhavishya Badri mandir Bhavishya Badri Temple Bhavishya Badrinath mandir Bhavishya Badrinath Temple dharma culture dharmantran hindu dharm hindu temple joshimath joshimath sinking
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.