Delhi metro: 2023 में आजादपुर स्टेशन होगा दिल्ली मेट्रो का दूसरा ट्रिपल इंटरचेंज, लोगों को होगा फायदा

0
386
delhi metro
delhi metro

दिल्ली वासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, अब दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर ट्रिपल इंटरचेंज बनने जा रहा है। इस इंटरचेंज के साथ ही दिल्ली मेट्रो का ये दूसरा इंटरचेंज होगा। इस सर्विस से दिल्ली वासियों को बहुत फायदा पहुंचने वाला है। बताया जा रहा है की वर्ष 2023 तक आजादपुर में तीन अलग-अलग कॉरिडोर को जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा।

delhi metro

वहीं वर्तमान में अभी तक येलो लाइन पर ही कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रिपल इंटरचेंज हैजहां से रेड और वॉयलेट लाइन भी गुजरती है। लेकिन अबदिल्ली मेट्रो चरण IV परियोजना के तहतमजेंटा लाइन के विस्तार को पूर्ण करते हुए जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर का भी आजादपुर में एक स्टेशन होगा। इसलिएयह कश्मीरी गेट के बाद आजादपुर स्टेशन को भी ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बना देगा। इस बड़े फैसले से लोगों का काफी समय बचेगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से करीब 30 हजार यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

delhi metro

नया मेट्रो लिंक आजादपुर और उसके परिधीय क्षेत्रों को सीधे सदर बाजारपुलबंगशघंटा घर और डेरावल नगर जैसे क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा। यह उत्तर-पश्चिम दिल्ली में स्थित पीतमपुरामंगोलपुरीमधुबन चौकपीरागढ़ी और जनकपुरी जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ेगा। आपको बता दें कि ये सभी इलाके भीड़भाड़ वाले हैं। खासकर सदर बाजार और घंटा घर में काफी भीड़ रहती है। आजादपुर में अभी येलो लाइन का स्टेशन एलिवेटेड है तो वहीं पिंक लाइन का स्टेशन अंडरग्राउंड है।

delhi metro

बता दें कि आरके आश्रम-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर कुल 28.92 किलोमीटर का होगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से 30 हजार यात्रियों को सीधा फायदा होगा। वर्तमान मेंआजादपुर मेट्रो स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 15,000 यात्री यात्रा करते हैं।