Tuesday, October 22, 2024
MGU Meghalaya
Homeधर्मAyodhya Ram Mandir : रामलला की मूर्ति बनकर हो गई तैयार, देखें...

Ayodhya Ram Mandir : रामलला की मूर्ति बनकर हो गई तैयार, देखें कैसी दिखती है मूर्ति

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना सुनिश्चित है। इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस बात की जानकारी दी है कि राम मंदिर में विराजमान होने वाले मूर्तिकार योगीराज अरुण की बनाई गई मूर्ति को चुना गया है। इस खबर को सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरु हो गई है।

Ayodhya Ram Mandir

प्रल्हाद जोशी ने एक्स पर दी जानकारी

जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार, हमारे गौरव योगीराज अरुण। उनके द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि हनुमान की भूमि कर्नाटक के रामललानी के लिए ये एक महत्वपूर्ण सेवा है।”

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने दी थी जानकारी

आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी योगीराज अरुण को बधाई दी थी। उन्होंने दावा किया था कि योगीराज अरुण की बनाई गई मूर्ति को अयोध्या के राम मंदिर के लिए चुना गया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी। हालांकि, तब से इस बात की जानकारी गुप्त रखी गई थी। यहां तक कि उनके परिवार को कई सदस्यों को भी ये मालूम नहीं था कि उनके घर के ही सदस्य अरुण ने राम जी की मूर्ति बनाई है। सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद सभी को इस बात की जानकारी हाथ लगी।

ये भी पढ़ें : Ram Mandir Pran Pratishtha : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशखबरी आई सामने, गर्भगृह में मौजूद रहेंगे ये 5 लोग

- Advertisment -
Most Popular