4 दिन के अंदर 300 करोड़ के पार हुई Avatar 2 की कमाई, वर्ल्डवाइड मचा रहीं है धूम

0
347
Avatar The Way Of Water Box Office Collection Day 4
Avatar The Way Of Water Box Office Collection Day 4

Avatar The Way Of Water Box Office Collection Day 4 : जेम्स कैमरून (James Cameron) की ज्यादातर फिल्मों ने वर्ल्डवाइड के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है। अवतार के पहले पार्ट ने भी दर्शकों के दिल में बहुत जल्दी अपनी जगह बनाई थी। इसी कड़ी में जेम्स ने ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water/Avatar-2) बनाई हैं। अवतार 2 एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर है। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया था। 16 दिसंबर 2022 को अवतार 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म (Avatar-2) छाई हुई है।

3,500 करोड़ से अधिक की करी कमाई

r19 11

बता दें कि फिल्म (Avatar-2) ने केवल चार दिन में ही दुनिया भर में अलग-अलग रिकार्ड बनाए है। कमाई के मामले में इस फिल्म ने बड़ी-बड़ी से बड़ी फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म (Avatar-2) का कुल कलेक्शन 200 करोड़ रुपये तक हो गया है। इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है।

रविवार को की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

r20 8

अवतार 2 ने देश में ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया था। जबकि दूसरे दिन 44 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। हालांकि रविवार को फिल्म (Avatar-2) ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया था। केवल तीन दिन में फिल्म ने 136.45 करोड़ रुपए का से ज्यादा की कमाई की है।