KL Rahul- Athiya Shetty Video: ट्रोलिंग के बाद सुधरी अथिया शेट्टी, पति संग फ्लॉन्ट किया डायमंड मंगलसूत्र

0
389
KL Rahul- Athiya Shetty Video

KL Rahul- Athiya Shetty Video: अथिया शेट्टी और केएल राहुल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। जिसके बाद से दोनों लाइमलाइट में छाए हुए हैं। वहीं अब वह अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक नई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में दोनों को शादी के बाद उनकी पहली डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस मंगलसूत्र और सिंदूर ना कैरी करने के लिए ट्रोल हो गई थी। वहीं अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अथिया आखिरकार अपना डायमंड का मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं।

Capture 2

अथिया के साथ केएल राहुल का दिखा अलग अंदाज

केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें नए दुल्हा-दुल्हन को अपनी शादी के बाद मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, राहुल ने अपनी वेडिंग के बाद की आफ्टर पार्टी से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें डायमंड का मंगलसूत्र और रेड आउटफिट पहने अथिया केएल राहुल के साथ पाउट, किस और बाइट करते हुए नजर आ रही है और इस वीडियो में दोनो का सुपर क्यूट और फनी अंदाज देखा जा सकता है। कपल के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

327189838 1528291741014086 874354783913844110 n

फैंस ने लुटाया प्यार

कपल की इस क्यूट रील को शेयर करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- लगे 440 वोल्ट छूने से तेरे, तो वहीं दूसरे ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, प्यार, वही एक अन्य लिखता है- मर्द सिर्फ अपनी पसंदीदा लड़की के सामने ही एक्सट्रोवर्ट बनता है। जबकि कुछ फैंस ने उनके अपकमिंग क्रिकेट मैच को लेकर भी कमेंट करते नजर आए। बता दें 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई थी, जिसके बाद एक-एक करके दोनों ने हर दिन शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को अपनी शादी की रस्मों की झलकियां दिखाई थी।