Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलAstrology And Mulank : अगर आप भी इस मूलांक के हैं तो...

Astrology And Mulank : अगर आप भी इस मूलांक के हैं तो भाग्यशाली हैं आप, जानिए कैसे

Astrology And Mulank: भारत देश में कई तरह के शास्त्र हैं। हर शास्त्र की अपनी अलग विधि और अनुमान है जिसके आधार पर वो लोगों के जीवन और उनके भविष्य का अनुमान बताते हैं। सभी शास्त्र गणना के लिए अलग-अलग तथ्यों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही एक शास्त्र की आज हम चर्चा करने वाले हैं। जिसे अंक ज्योतिष शास्त्र कहते हैं। इसे इंग्लिश में NUMEROLOGY भी कहते हैं।

जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में अंकों के आधार पर तथ्यों का अनुमान लगाया जाता है। इसमे व्यक्ति के चरित्र, उसके व्यवहार, उसके व्यक्तिगत जीवन यहाँ तक की उसके आने वाले भविष्य की भी गणना की जाती है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक के आधार पर गणना की जाती है। तो सबसे पहले जानते हैं की मूलांक क्या होता है।

क्या होता है मूलांक ?

मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है। आपका मूलांक आपके जन्म की तारीख तय करती है। आपका जन्म जिस तारीख को हुआ हो उस तारीख के सभी अंकों का जो जोड़ होता है उसे मूलांक कहते हैं।
मूलांक के आधार पर आपके जीवन से जुड़े सभी जरूरी चीजों का पता लगाया जा सकता है लेकिन फिर भी सभी मूलांको में एक मूलांक ऐसा होता है जो सबसे शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। तो जानते हैं उस मूलांक के बारे में।

ये भी पढ़ें : Mulank 8: आखिर क्यों मूलांक 8 वाली लड़कियों की शादी देरी से होती है, ये है कारण

कौन सा मूलांक होता है सबसे अच्छा ? Astrology And Mulank

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 मूलांक सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है की जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है। उनका मूलांक 7 होगा। इन तारीखों को जन्मे लोग बहुत ही भाग्यशाली और अच्छे माने जाते हैं।

Astrology And Mulank

7 अंक को शुभ क्यों माना जाता है ?

प्राचीन काल से ही 7 अंक को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं:

धरती पर 7 महासागर
इंद्रधनुष में 7 रंग
सप्तऋषियों में 7 ऋषियों की संख्या
दुनिया में 7 अजूबे
सौरमंडल में 7 प्लेनेट
सप्ताह में 7 दिन
दुनिया में 7 महाद्वीप

yearly numerology number 7 2020 in hindi varshik ank jyotish mulank | Ank Jyotish 2020 prediction Moolank 7: जानें कैसा बीतेगा मूलांक 7 वालों का आने वाला साल

7 मूलांक वालों के क्या गुण होते हैं ? Astrology And Mulank

7 मूलांक वाले लोग अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। बचपन से ही पढ़ने में तेज होते हैं और परीक्षा में हमेशा सबसे आगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले लोग अपने घर-परिवार वालों के बहुत लाडले होते हैं। कम उम्र में ही ये बहुत लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं।

ये लोग जीवन भर संघर्ष करने वाले और कभी हार न मानने वाले होते हैं। ये खुले दिल के और अपने आस-पास रहने वाले लोगों पर प्यार लुटाने वाले होते हैं। इस मूलांक वाले लोग अपने भविष्य में बहुत तरक्की करते हैं और ऊंचा नाम कमाते हैं।

- Advertisment -
Most Popular