Asim Riaz : आसिम रियाज ने किया बड़ा दावा, बोलें- ‘मेरी और सिद्धार्थ शुक्ला की जगह कोई नहीं ले सकता’

0
339
Asim Riaz
Asim Riaz

Asim Riaz: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में के जाने माने एक्टर आसिम रियाज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आसिम ने एक एक्टर, मॉडल और रैपर के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई हैं। वे कईं म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान भी आसिम ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खासतौर पर असीम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती और फिर नफरत ने शो को काफी पॉपुलैरिटी दिलाई थी। वहीं हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट में, असीम रियाज़ ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। साथ ही ये भी दावा किया कि सिद्धार्थ और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

Asim Riaz

Asim Riaz ने सिद्धार्थ शुक्ला संग अपनी दोस्ती को लेकर कही बड़ी बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक कॉन्सर्ट में रैपर आसिम रियाज ने दर्शकों से बात करते हुए एक बेबाक और बड़ा बयान दिया। आसिम रियाज़ ने कहा, “ऐसा कोई नहीं है जो मेरी जगह ले सके या सिद्धार्थ शुक्ला की जगह ले सके।” बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ को सबसे पॉपुलर सीजन के रूप में जाना जाता है। इस शो के दौरान असीम रियाज़ और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की दोस्ती शो देखने को मिली थी। हालांकि बिग बॉस के घर में रहते हुए ये दोस्त से दुश्मन भी बने लेकिन फैंस बेस पूरे सीज़न के दौरान दोनों को सपोर्ट करते रहे।

Asim Riaz

ये भी पढ़े: https://youtu.be/WWLzTSSEQN8?si=YVYyhciNO8bwEWmp

असीम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला संग बिताए पलों की शेयर की वीडियो

कुछ महीने पहले, रियाज ने बिग बॉस के घर में अपने दिनों को याद करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में उनके और सिद्धार्थ के प्यारे पलों को संजोए गया था। फिलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए असीम ने फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से अरिजीत सिंह का इमोशनल सॉन्ग तेरा यार हूं मैं बैकग्राउंड में लगाया था।

वीडियो को शेयर करने के साथ आसिम ने एक इमोशनल कैप्शन में लिखा, “मैंने सुबह बिग बॉस की जर्नी के बारे में एक सपना देखा… और मैंने सिद्धार्थ को देखा, उसकी बीबी क्लिप देखने के बाद वह आया और मुझे गले लगाया… मुझे अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है, सिड तुमसे दूसरी साइड मिलूंगा।”