Ashish Vidyarthi: आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी से खफा है परिवार, इंटरव्यू में किया खुलासा

0
467
Ashish Vidyarthi

Ashish Vidyarthi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आशीष विद्यार्थी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने  57 साल की उम्र में दूसरी शादी कर सबको हैरान कर दिया है। आशीष ने असम की एक बिजनेसमैन रुपाली बरुआ से शादी की है। इस की फोटोज एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी, जो की आग की तरह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो  रही थी। आशीष की शादी करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट में हुई थी। एक्टर की शादी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। वहीं  हाल ही में, आशीष ने बताया की इस शादी से उनके परिवार वाले भी बेहद ना खुश थे और उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

Ashish Vidyarthi Marriage

शादी के बाद शेयर किया था वीडियो

आपको बता दें कि हाल ही में अपनी शादी के बाद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में कहा कि हम सबकी अलग-अलग जिंदगी है और जरूरतें भी अलग हैं। सबके पास अलग-अलग अवसर भी हैं। सब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रहे हैं। मगर एक चीज कॉमन है, हम सभी अपनी जिंदगी को खुशी खुशी जीना चाहते हैं। इन सब के बाद भी अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए है।

194369

 

इंटरव्यू के दौरान कही ये बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और दूसरी बीवी रुपाली बरुआ के बारे में बात की और बताया कि उनकी दूसरी शादी के बाद उनके घर में क्या तकलीफें हुई थी। आशीष ने कहा,  ‘पीलू और मैं एक शानदार शादी की शानदार यादों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मैंने पीलू को कभी सिर्फ अपने बेटे की मां नहीं माना। पीलू मेरी दोस्त है। प्लीज यह मत सोचो कि यह सब बिना दर्द के हुआ है। विदाई में दर्द हुआ है। यह बेहद कठिन है। रुपाली संग अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए आशीष ने कहा ‘पीलू से अलग होने के बाद पिछले साल मैं अपने एक व्लॉगिंग असाइनमेंट के दौरान रूपाली से मिला, और हमने चैट करना शुरू कर दिया।उन्होंने पांच साल पहले पति को खो दिया था और दोबारा शादी के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन जब हमने बातचीत की, तो हमने पाया कि एक संभावना है। वह 50 की हैं और मैं 57 साल का हूं। हमारी उम्र, जाति या स्तर कुछ भी हो, लेकिन हम में से हर कोई खुश रह सकता है।’

image

इस दिन रचाई थी शादी

गौरतलब है कि आशीष विद्यार्थी ने 25 मई 2023 को असम की रहने वाली रुपाली बरुआ के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की यह शादी एक कोर्ट मैरिज थी। वहीं आशीष ने अपनी पहली पत्नी ने  राजोशी के साथ 7 महीने पहले ही तलाक की अर्जी डाली थी। हालांकि तलाक के बाद भी उनकी पहली पत्नी को आशीष की ये दूसरी शादी बिल्कुल नहीं भा रही हैं।