South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Ashadha Masik Shivratri 2023 : आषाढ़ मासिक शिवरात्रि के दिन जरूर करें भोलेनाथ की आराधना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
 Ashadha Masik Shivratri 2023 : आषाढ़ मासिक शिवरात्रि के दिन जरूर करें भोलेनाथ की आराधना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म

Ashadha Masik Shivratri 2023 : आषाढ़ मासिक शिवरात्रि के दिन जरूर करें भोलेनाथ की आराधना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

by News Desk June 8, 2023

Ashadha Masik Shivratri 2023 : सनातन धर्म में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि का अपना अलग महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। इसके अलावा उनकी अति प्रिय चीजें उन्हें चढ़ाई जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आषाढ़ मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, जो इस बार 16 जून 2023 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से और विधिपूर्वक भगवान शिव (Ashadha Masik Shivratri 2023) की आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उनके परिवार में कभी भी सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य की कमी नहीं होती।

यह भी पढ़ें- Mahesh Navami 2023 : महेश नवमी के दिन करें शिव जी की आराधना, जल्द पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 16 जून 2023 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 17 जून 2023 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Ashadha Masik Shivratri 2023) का व्रत 16 जून 2023 को रखा जाएगा।

आपको बता दें कि इस दिन शिव जी की पूजा के कई शुभ मुहूर्त हैं। जो इस प्रकार है-

  • इस दिन प्रात: शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक है।
  • वहीं दोपहर में शुभ-उत्तम मुहूर्त 12 बजकर 22 मिनट से लेकर 02 बजकर 07 मिनट तक है।
  • रात में लाभ-उन्नति मुहूर्त 09 बजकर 51 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 07 मिनट तक है।
  • इसके अलावा देर रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक भी पूजा का शुभ मुहूर्त है।

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि

  1. मासिक शिवरात्रि के दिन (Ashadha Masik Shivratri 2023) प्रात: काल स्नान आदि से निवृत होने के बाद पवित्र वस्त्र पहने।
  2. इसके बाद घर के पूजा स्थल में एक चौकी पर शिव जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  3. फिर शुभ मुहूर्त में शिव जी की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
  4. इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, दूध, मदार पुष्प, धतूरा, शहद, गंगाजल, अक्षत्, फल और मिठाई आदि चढ़ाए। इस दौरान शिव मंत्रों का जाप करें।
  5. अंत में व्रत की कथा सुने और शिव जी की आरती कर पूजा का समापन करें।

यह भी पढ़ें- ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का महत्व, जानिए शिव जी के इस मंत्र की शक्ति

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags: Ashadha Masik Shivratri Ashadha Masik Shivratri 2023 dharm astha dharm manyta hindu dharm hindu religion hindu religious festival lord shiva masik shivratri Masik Shivratri 2023 shiv ji
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.