South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Ashadh Month 2023 : आषाढ़ माह का कब से होगा प्रारंभ? जानें इस महीने में क्या करना करें और क्या नहीं
 Ashadh Month 2023 : आषाढ़ माह का कब से होगा प्रारंभ? जानें इस महीने में क्या करना करें और क्या नहीं
धर्म

Ashadh Month 2023 : आषाढ़ माह का कब से होगा प्रारंभ? जानें इस महीने में क्या करना करें और क्या नहीं

by News Desk June 2, 2023

Ashadh Month 2023 : हिंदू धर्म में आषाढ़ मास को काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह में लक्ष्मी नारायण की गई पूजा-पाठ का विशेष फल मिलता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दौरान विष्णु जी की आराधना करता है और यज्ञ करवाता है उसे कई गुना पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। आषाढ़ मास (Ashadh Month 2023) में विष्णु जी की उपासना करने के साथ-साथ सूर्य देवता की भी साधना की जाती हैं, जिससे व्यक्ति को शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही उसके जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य का आगमन होता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार 5 जून 2023 से आषाढ़ मास (Ashadh Month 2023) का आरंभ हो रहा है। आपको बता दें कि आषाढ़ माह इसलिए भी खास होता है, क्योंकि इसमें प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाती हैं। साथ ही इसी माह में भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा अवस्था में चले जाते हैं। इसके अलावा इसमें चतुर्मास का भी प्रारंभ होता है, जोकि कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। वहीं, चुतर्मास में शुभ व मांगलिक कार्य भी नहीं करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- June 2023 Vrat-Festival : कबीर जयंती, विनायक चतुर्थी और ईद उल-अजहा कब? जानें जून माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

आषाढ़ मास में ये काम करें

  • विष्णु जी की पूजा करें।
  • विष्णु मंत्रों का जाप करें।
  • पवित्र नदी में स्नान करें।
  • जरूरतमंदों को छाता का दान दें।
  • पानी से भरा घड़ा, खरबूजा, नमक, तरबूज और आंवले का दान करें।
  • सूर्यदेव की उपासना करें।

आषाढ़ माह में इन कार्यों को करने से बचें

  • कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करें।
  • बासी भोजन का सेवन नहीं करें।
  • जल की बर्बादी करने से बचें।

यह भी पढ़ें- Vinayak Chaturthi 2023 : विनायक चतुर्थी के दिन बन रहा है हनुमान जी की पूजा का संयोग, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share This:

Tags: Ashadh Month Ashadh Month 2023 Ashadh Month 2023 Start Date Ashadh Month Start Date dharm astha dharm manyta hindu dharm hindu religion hindu religious festival lord vishnu sury dev Surya Devta vishnu ji
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.