Soundarya Sharma Bold Look: बीबी हाउस से निकलते ही सौंदर्या शर्मा ने चलाया हॉटनेस का जादू, करवाया बोल्ड फोटोशूट

0
401
Soundarya Sharma Bold Look

Soundarya Sharma Bold Look: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकीं भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने कुछ ही दिनों पहले शो को अलविदा कहा था। टॉप 8 कंटेस्टेंट की लिस्ट से उनका पत्ता कट गया। सौंदर्या शर्मा भले ही फिनाले तक नहीं पहुंच पाईं, लेकिन वह जब तक शो में रही तब तक एक चर्चित कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई। भोजपुरी में पवन सिंह के साथ धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता हैं कि एक्ट्रेस स्टाइलिश ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

Capture 37

हॉट अंदाज में नजर आ रही नजर

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें सौंदर्या ब्लू कलर की ड्रेस में बोल्ड पोज देकर अपनी कातिल अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप और कम ज्वेलरी में सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की बिजलियां पर गिराई हैं। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में ‘कश्मकश’ लिखा है, जिसके बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सौंदर्या शर्मा के इन फोटोज पर फैंस अपना लुटाते नही थक रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक जहां यूजर ने लिखा,  ‘सौंदर्या जी अब कौनसी कश्मकश में पड़ गए आप’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कश्मकश, एक बार फिर सौंदर्या के लिए तालियां’। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘गौतम पागल हो जाएगा ये देखकर’।

 

ओटीटी पर भी गिरा चुकी है अपने हुस्न की बिजलियां

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सौंदर्या शर्मा ने अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी कई बार वो अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा चुकी हैं। सौंदर्या रियल लाइफ में सोशल मीडिया सेंसेशन गर्ल हैं और फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपने बोल्डनेस का तड़का लगा चुकी हैं। इसके साथ सौंदर्या ‘रांची डायरीज’ और ‘रक्तांचल’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।