Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
HomeUncategorizedArticle 370 : यामी गौतम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिखा रही...

Article 370 : यामी गौतम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिखा रही है अपना कमाल, अब तक कमाए इतने करोड़

Recently updated on September 17th, 2024 at 06:48 pm

Article 370 : बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और इसके चलते उनकी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लोगों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। अपने रिलीज के बाद से ही फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। बात अगर सोमवार की करें तो फिल्म आर्टिकल 370 ने सोमबार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया। आपको बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई थी। यामी गौतम की इस फिल्म को क्रिटिस्ट द्वारा अच्छा रिव्यु मिला है।

PM Modi says this on Yami Gautam's film 'Article 370', actress reacts - The Economic Times

 

यामी गौतम की शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें भर- भर कर तारीफें मिल रही हैं। पहले दिन के मात्र 99 रूपये की टिकट के ऑफर ने फिल्म को अच्छी कमाई करने में मदद की है। अब बात अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की करें तो फिल्म आर्टिकल 370 ने 6.12 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने शनिवार को भी फिल्म ने 9. 08 करोड़ का कलेक्शन किया।

 

Article 370 Official Trailer | Yami Gautam, Priya Mani | 23rd Feb 2024 | Jio Studios - YouTube

 

इसके अगले दिन वीकेंड के दिन रविवार को फिल्म ने 10. करोड़ का कलेक्शन किया। आपको बता दें कि चार दिन में यामी गौतम की फिल्म ने 29 करोड़ कमा लिए है। आर्टिकल 370 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इसी बीच बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वालों की माने तो यामी गौतम की ये फिल्म गुरूवार तक 35 करोड़ से भी ज्यादा का कलेशन कर सकती है।

 

- Advertisment -
Most Popular