Arjun-Malaika: अर्जुन-मलाइका करने वाले है सगाई, दोनों जल्द रचाएंगे शादी!

0
304
Arjun-Malaika

Arjun-Malaika: बॉलीवुड सिजलिंग एक्ट्रेस मलाइका अरोडा कई दिनों से अर्जुन कपूर संग अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं इन सबके के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें यह कपल जल्द ही एफिल टॉवर के सामने सगाई करने वाला है। इस बात का खुलासा एक ट्वीट से हुआ जिसके बाद फैंस इन दोनों सितारों के आने वाले नए जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं। ये ट्वीट जाने माने ट्रेड एक्सपर्ट ने किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।

https://twitter.com/UmairSandu/status/1627646325595467779?s=20

ट्वीट ने मचाया बवाल

दरअसल, ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधु ने सोशल मीडिया पर इन दोनों कपल को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा – ‘ब्रेकिंग न्यूज…मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में सगाई करने वाले हैं।‘ उमैर ने इस पोस्ट के साथ मलाइका और अर्जुन की एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है। इस ट्वीट के बाद से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और लगातार कमेंट कर इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

316052311 1159742027967866 2632573434074921523 n 1

अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा अरबाज खान की एक्स वाइफ और सलमान खान की भाभी है। अरबाज से तलाक के बाद से ही मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ वेकेशन एन्जॉय करते नजर आते हैं। आपको बता दें, सगाई की खबरों पर ना तो आधिकारिक तौर पर मलाइका और ना ही अर्जुन कपूर की तरफ से कुछ कहा गया है।