Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर आग बबूला हुए अर्जुन कपूर, फूटा एक्टर का गुस्सा
Arjun Kapoor: बॉलीवुड स्टार कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों एक्टर्स काई सालों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच उम्र का फासला भी ज्यादा है और इस वजह से अक्सर दोनों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई बार मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई हैं। पिछले साल नवंबर में भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई थीं, जिसेस अर्जुन काफी नाराज हुए थे, और उन्होंने मीडिया को ऐसी खबरें फैलाने के लिए खूब खरी खोटी सुनाई थी।
अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने फिर से इस मुद्दे पर बात की और बताया कि ऐसी अफवाहों का उनपर कैसा असर पड़ता है। उन्होंने कहा, ” नकारात्मकता फैलाना बहुत आसान है। कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं तो लोग उस पर यकीन भी करने लगते हैं। देखिए, हमलोग एक्टर्स हैं और हमारी निजी जिंदगी काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती. हमें पता है कि जिस प्रोफेशन में हम हैं, वहां ऐसी अफवाहों का फैलना आम है।” उन्होंने आगे कहा- ”हम काफी हद तक मीडिया के भरोसे रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह से आम जनता तक पहुंच रही है। हम यह चाहते हैं कि आप लोग भी यह समझे कि हम भी इंसान ही हैं। इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें। आपको कम से कम इतना जरूर करना चाहिए और मैंने भी उस समय कुछ ऐसे ही रिएक्ट किया था। उस खबर को एक बार चेक करना बहुत जरूरी था। अपने से कोई भी खबर नहीं लिख देनी चाहिए।”
मलाइका अर्जुन रिलेशनशिप
अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था. हालांकि वह उसके पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उन दोनों के उम्र में करीब 12 साल का अंतर है और यह बात हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है. अर्जुन 37 साल के हैं और मलाइका 49 की. हालांकि उन दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हां, सोशल मीडिया पर कुछ लोग हमेशा इस बात को लेकर उनके रिश्ते का मजाक उड़ाते रहते हैं।