Anushka Sharma: ‘चकदा एक्सप्रेस’ के लिए ‘अनुष्का शर्मा’ कर रहीं हैं कड़ी मेहनत, तस्वीरें हुई वायरल

0
281
Anushka Sharma
Anushka Sharma

Anushka Sharma: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Xpress) को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग के लिए अनुष्का दिन-रात पसीना बहा रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए ‘चकदा एक्सप्रेस’ के सेट से लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं।

 

Capture

अनुष्का शर्मा ने साझा की सेट की तस्वीरें

बता दें कि अनुष्का शर्मा इस फिल्म से काफी लंबे समय बाद वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है-‘नाइट शूट।’ ये पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’ के सेट की तस्वीरें सामने आईं, इससे पहले भी अनुष्का की टीम इंडिया की ड्रेस में कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

r17

इस दिन रिलीज होगी ‘चकदा एक्सप्रेस’

जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस की आगामी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि खबरें हैं कि यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज हो सकती है। आखिरी बार एक्ट्रेस को साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान के साथ देखा गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। अब ‘चकदा एक्सप्रेस’ के जरिए अनुष्का लोगों के बीच आ रही हैं, जिसमें वो टीम इंडिया की पूर्व वुमेंस ऑल राउंडर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करती नजर आएंगी।