Anurag Kashyap: संदीप रेड्डी वांगा की ईमानदारी से बेहद प्रभावित है अनुराग कश्यप, बोलें- बाकियों की तरह टॉक्सिक नहीं है संदीप

0
407
Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अनुराग ने इंडस्ट्री के कई हिट फिल्में दी हैं। साथ ही फैंस भी उनकी फिल्मों की तारीफ करते नहीं थकरते हैं। आए दिन फिल्ममेकर कुछ न कुछ ऐसी टिप्पणी कर देते हैं, जिसे लेकर वो लाइमलाइट में छा जाते हैं।

जो उनके मन में होता है वे बिना किसी लाग-लपेट के दुनिया के सामने रख देते हैं। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्ममेकर ने बताया कि आखिर उन्हें फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा क्यों पसंद हैं।

bgbgbgbdg

संदीप रेडी वंगा को लेकर बोलें अनुराग

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बताया कि,  ‘मेरे लिए अगर इस दुनिया में कोई एक चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है तो वह ईमानदारी है। यहां इस इंडस्ट्री में लगभग सब दिखावा करते हैं। वे जो नहीं हैं वो दुनिया को दिखाने में जुटे रहते हैं। कम से कम संदीप यह नहीं करता है।

मुझे उसकी ईमानदारी सबसे ज्यादा पसंद आती है और इसलिए मैं उसके साथ समय बिताना पसंद करता हूं’। फिल्ममेकर ने हाल ही में अपनी बेटी आलिया कश्यप के पॉडकास्ट ‘यंग, डंब एंड एंक्सियस’ में इस बात का भी जिक्र किया था कि कैसे उन्हें उनकी फिल्म ‘देव डी’ के लिए लोगों ने टार्गेट किया था। उन्हें भी ‘स्त्रीदोषी’ का टैग दिया गया था। इसलिए जब उन्होंने ‘एनिमल’ के निर्देशक के साथ भी वही सब होते देखा तब उन्होंने तय किया कि वे उनसे मिलेंगे। अनुराग कहते हैं, ‘मैं पांच घंटे तक उनसे बात करता रहा और वे मुझे पसंद आए इसलिए मैंने उनका बचाव किया था’।

dbbv

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुराग

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को कई हिट और अलग किस्म की फिल्मे दी हैं। उनकी फिल्मों के लोग दीवाने हैं। अनुराग के नाम से ही लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंच जाते हैं। आने वाले दिनों में उनकी फिल्म ‘केनेडी’ रिलीज होने वाली है। यह वही फिल्म है जिसका प्रीमियर साल 2023 के कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।