Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह संग हए मतभेद पर पहली बार बोलें अनुपम खेर, कहा- ‘मेरे बारें में उलटा…’

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर नसीरुद्दीन शाह देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। नसीरुद्दीन ने अपनी लाइफ में कई हिट फिल्में की हैं और लोग उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह हमेशा बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।

0
423
Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर नसीरुद्दीन शाह देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। नसीरुद्दीन ने अपनी लाइफ में कई हिट फिल्में की हैं और लोग उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं। इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह हमेशा बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।

कई बार उनकी कही बातों पर विवाद भी खड़ा हो जाता है। वहीं कुछ साल पहले नसीरुद्दीन और एक्टर अनुपम खेर के बीच विवाद हो गया था जिस पर अनुपम खेर ने फिर से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन सर को जवाब देना जरूरी था लेकिन इसके बाद भी मैंने हाल में ही उनसे जब मुलाकात हुई थी तो गले लगाया था। बता दें कि 2020 में दोनों के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी।

Naseeruddin Shah

इस कारण से हुआ था नसीरुद्दीन और अनुपम खेर के बीच विवाद

बता दें कि अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह दोनों ने ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्राम से पढ़ाई की है। यहीं दोनों ने एक्टिंग सीखी। दोनों ने कुछ फिल्में साथ की हैं जिसमें 2008 में आई ए वेडनस्डे काफी हिट और चर्चित रही थी। 2020 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जेएनयू में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी नजर आई थीं। दीपिका के फेवर में बोलते हुए नसीरुद्दीन ने अनुपम खेर को जोकर और साइकोपैथ कह दिया था।

ये उनके खून में है और अनुपम को सीरियसली नहीं लेना चाहिए। इस बयानबाजी के बाद अनुपम खेर ने पलटवार करते हुए ‘फ्रस्ट्रेटेड’ कहा था। उन्होंने कहा था कि नसीर साहेब मैंने आपको और आपकी बातों को मैं सीरियसली नहीं लिया। आपने अपनी पूरी जिंदगी इतनी कामयाबी मिलने के बाद भी पूरा जीवन फ्रस्टेशन में गुजारा है।

शुभंकर मिश्रा के साथ एक वीडियो पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया- दों फ्रेंड या एक साथ कम करने वाले दो पॉलिटिकल ओपिनियन रखते हैं तो फिर क्या होता है।?

ये भी पढ़ें: Krystle D Souza: निया शर्मा को लेकर क्रिस्टल डिसूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- ‘वो एक ऐसी महिला…’

Naseeruddin Shah

एक दूसरे को देख लगाया था गले

अनुपम खेर ने कहा, ”मैंने कभी किसी से पर्सनल रिलेशन खराब नहीं किए हैं। नसीर सर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। पर जब नसीर सर ने मेरे बारे में उल्टा सीधा बोला तो मुझे भी जवाब देना ही था, मैंने भगवत गीता पढ़ी है। उसमें जब कृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि ये तुम्हारा परिवार नहीं है, तुम्हें करना पड़ेगा।

फिर मुझे सत्य बोलना पड़ा।” अनुपम खेर ने कहा कि प्यार थोड़ा कम होता है पर हम हाल में ही हमारे चार्टेड अकाउंटेंट के चौथे में मिले थे। मैंने उन्हें गले भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि खून में ऐसा था, उस वक्त सामने वाले की इज्जत रखते हुए जवाब तो देना पड़ता है।