Anupam Kher: अनुपम खेर ने शेयर किया विक्रम गोखले का अनसीन वीडियो, एक्टर के लिए कही ये बात

0
396
Anupam Kher
Anupam Kher

Vikram Gokhale Unseen Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, 5 नवंबर को उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार एक्टर अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। फैंस और परिजन सहित कई बॉलीवुड सितारें भी उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने विक्रम गोखले का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक कविता गाकर सभी को सुना रहे हैं।

 

 

एक्टर ने शेयर किया अनसीन वीडियो

बता दें कि हाल ही में एक्टर ने विक्रम गोखले का यह अनसीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर सभी से उनकी एक कविता सुनने की गुजारिश कर रहे हैं। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्टर की इस वीडियो को देखकर फैंस भावुक हो उठे हैं और उनकी सादगी और दयालुता की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में एक्टर कहते नजर आ रहे हैं, ’ना मैं असुर हूं, ना मैं किन्नर हूं। ना मैं यक्ष, ना मैं रक्ष। ना मैं वानर, ना मैं मल्ल, ना मैं निषाद, ना मैं रीछ, ना मैं दानव, ना मैं अहीर, ना मैं जाट, ना मैं गुर्जर, ना मैं अंजना, ना मैं पटेल, ना मैं पाटिल, ना मैं पाटीदार।’

 

एक्टर ने लिखा खास नोट

विक्रम गोखले का यह वीडियो को पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा,’ मुझे यह अधूरा वीडियो #विक्रम गोखले से 12 दिन पहले मिला था। मैंने उन्हें फोन किया और बताया कि कविता अधूरी है। उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “जिंदगी अधूरी है मेरे दोस्त!”

 

 

 

अभी भी हालत है गंभीर

आपको बता दें कि अभी भी विक्रम गोखले को वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि हाल ही में उनके निधन की खबरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होने लगी थी, जिसके बाद उनके फैंस समेत कई फिल्म जगत के सितारें भी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। अब एक्टर की पत्नी ने इस खबर को महज अफवाह बताया है।