Bigg Boss 16 Updates: घर में शुरू हुई एक और घमासान, अर्चना ने लगाई अंकित-प्रियंका के बीच आग

0
337
Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस का ये सीजन हर हफ्ते के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। आए दिन घर में किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता है। वहीं हाल ही में आए नए प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें प्रियंका (Priyanka) और अंकित (Ankit) एक बार फिर बहस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार दोनों के बीच आग लगाने वाला कोई और है। इस प्रोमों को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

अर्चना ने लगाई आग!

हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का लेटेस्ट प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्चना प्रियंका से कुछ कहती हैं, जिसके बाद प्रियंका बाहर जाकर अंकित से पूछती हैं, अंकित, क्या तुम मेरे सामने सौंदर्या से बात नहीं कर पाओगे? प्रियंका की बात सुनकर अंकित और सौंदर्या चौक जाते हैं और अंकित कहते हैं, नहीं ऐसा नहीं हैं। हालांकि प्रियंका अंकित की जरा भी नहीं सुनती और उन पर बरसना शुरू कर देती हैं। हालांकि प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि दोनों को एक-दूसरे से लड़ते देख अर्चना खुब मजे लेती हुई हंसती नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस इस प्रोमो वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

 

फैंस कर रहे हैं जमकर रिएक्ट

बता दें कि शो का ये प्रोमो देखकर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई यूजर्स अंकित और प्रियंका को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कई दूसरे यूजर्स अर्चना को दोनों के बीच आग लगाने के लिए फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कई यूजर्स सौंदर्या पर भी आरोप लगाते हुए उन्हें शो से निकालने की बात कर रहे हैं। ऐसे में ये तो अगले एपिसोड में ही पता लगेगा कि दोनों की लड़ाई उनकी दोस्ती को किस मोड़ तक ले जाती है।