Bigg Boss 17: ट्रोलर्स के निशाने पर आई अंकिता की मां, विक्की जैन को सपोर्ट करना अंकिता की मां को पड़ा भारी

0
360
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं।

इनके टॉक्सिक रिलेशनशिप को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। वहीं हाल ही में बीबी हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसे देख कर हर कोई हैरान हो गया हैं। दरअसल वीडियो में विक्की गुस्से में अंकिता की तरफ बढ़कर उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते दिखते हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अंकिता की मां का बयान सामने आया था और उन्होंने अपने दामाद को पूरी तरह से सपोर्ट करते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है उन दोनों में बहुत प्यार है मैं जानती हूं विक्की को, वो बहुत प्यार करने वाला कपल है।

etteette5e

यूजर्स ने किया अंकिता की मां को ट्रोल

आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद अंकिता की मां का बयान सामने आया था और उन्होंने अपने दामाद को पूरी तरह से सपोर्ट किया था, जिसके बाद से अंकिता की मां यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने ने अंकिता की मां की वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, ‘झूठ बोलना ही पड़ेगा ना अब लेकिन हम सब जानते हैं कि क्या हुआ’,

वहीं दूसरे ने लिखा, ‘कड़वा सच को स्वीकार करो आंटी जी’। यूजर्स ने विक्की की हरकत को कवर करने और उन्हें एक खुशहाल कपल कहने के लिए अंकिता की मां को काफी ट्रोल कर दिया। जबकि इस हरकत के बाद अंकिता की विक्की जैन से काफी लड़ाई भी होती हुई देखी गई।

nhnhyrgsss

ऐसे शुरू हुआ था पूरा मामला

गौरतलब है कि ये सब तब शुरू हुआ जब अभिषेक कुमार के साथ बहस के दौरान अरुण ने विक्की पर चुटकी ली। जहां विक्की अंकिता के साथ अपने बिस्तर पर लेटे हुए थे, वहीं अभिषेक उनके सामने खड़े थे। बहस के दौरान अंकिता भी बीच में कूद पड़ी जिससे विक्की चिढ़ गए। इसके बाद विक्की एकदम बेड से उठे और अंकिता की तरफ गुस्से में आए, जिससे वह काफी शॉक्ड रह गई थी।