Bigg Boss 17: विक्की जैन की हरकतों से परेशान हुई अंकिता लोखंडे, बोलीं- ‘मैं बाहर जाकर फैसला लूंगी’

0
336
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं।

इनके टॉक्सिक रिलेशनशिप को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। अंकिता और विक्की के बीच काफी बार भारी झगड़ा हो चुका है। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी विक्की ने अंकिता का मजाक उड़ाया जिससे एक्ट्रेस काफी गुस्सा हो गईं।

gbfgbfbgf

विक्की ने उड़ाया अंकिता का मजाक

आपको बता दें कि लेटेस्ट एपिसोड में ये सब तब शुरू हुआ जब ईशा मालविया को एक्सरसाइज करता देख, विक्की ने मजाक में कहा कि अंकिता ऐसा करने के लिए तीन लोगों की मदद लेगी। जब अंकिता ने बिग बॉस के घर के बाहर अपने वर्कआउट रूटीन के बारे में बात की तो विक्की ने टोकते हुए इसे फर्जी बताया। इससे अंकिता निराश और गुस्से में आ गई और उन्होंने अपने पति पर तकिया फेंक कर मार दिया। इसके बाद मन्नारा ने अंकिता की तारीफ करते हुए कहा कि वह हॉट लग रही हैं। हालांकि, विक्की ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी हॉट नहीं लगतीं। इसके बाद उन्होंने साफ किया कि अंकिता हॉट नहीं बल्कि क्यूट हैं। इससे अंकिता फिर से गुस्से में आ गईं और उन्होंने एक चौंकाने वाली बात बोल दी और अपने तलाक का हिंट दिया।

rdggrggrr

अंकिता ने दिया तलाक का हिंट

गौरतलब है कि अंकिता ने कहा, ‘मुझे पता है, आपका काम हो गया और शो से बाहर आने के बाद मैं भी यह फैसला लूंगी’, जब मन्नारा ने पूछा कि वह किस फैसले के बारे में बात कर रही हैं, तो पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस ने कहा, ‘आप देखेंगे, दोस्तों’। बता दें कि बिग बॉस 17 में जबसे अंकिता और विक्की ने एंट्री ली हैं तब से ही उन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। विक्की के व्यवहार से यूजर्स भी उन्हें काफी ट्रोल करते हैं।