Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर छलके अंकिता लोखंडे...

Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर छलके अंकिता लोखंडे के आंसू, बोलीं- ‘वह बहुत ही मेहनती थे’

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17’ एक और सीजन और एक और धमाके के साथ वापस आ चुका है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। शो में कई बार अंकिता को सुशांत के बारे में बात करते हुए भी देखा गया है। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक बार फिर अंकिता अभिषेक से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गईं।

gfftfrtf

सुशांत को याद कर अंकिता हुई इमोशनल

आपको बता दें कि अंकिता जब भी सुशांत के बारे में बात करती हैं तो इमोशनल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ बीते एपिसोड में देखने को मिला, दरअसल अंकिता शो में अभिषेक से सुशांत के बारे में बात करती हैं। वह कहती हैं कि जब वो बिना शर्ट के घर में घूमते हैं तो उन्हें सुशांत की याद आ जाती है। अभिषेक कहते हैं कि उनकी और सुशांत की जर्नी भी एक जैसी है। दोनों ही छोटे शहर से हैं। उसके बाद अंकिता कहती हैं कि सुशांत बिल्कुल भी अग्रेसिव नहीं थे। वह बहुत ही शांत थे।

vggvfg

सुशांत की याद में छलके अंकिता के आंसू

गौरतलब है कि सुशांत के बारे में बात करते हुए अंकिता की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह बताती हैं कि कैसे वो हमेशा सबके साथ मिलता था, सबके काम आता था लेकिन बाद में दुखी होता था। अंकिता ने सुशांत की तारीफ करते हुए कहा- वह बहुत ही मेहनती थे। अंकिता को इमोशनल होता देख अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने सोचा था कि वह उनसे सुशांत के बारे में उनसे कभी बात नहीं करेंगे। अंकिता कहती हैं कि उन्हें सुशांत के बारे में बात करना अच्छा लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular