Ankit Gupta Video: अंकित गुप्ता के वीडियो ने मचाया हड़कंप, बेड़ पर लड़की को देख हैरान हुए फैंस

0
502
Ankit Gupta Video
Ankit Gupta Video

Ankit Gupta Video: बिग बॉस 16 से अभी-अभी एविक्ट हुए अंकित गुप्ता एक बार फिर चर्चा का केंद्र बने हुए है। अंकित ने घर से बाहर आकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनके बेडरूम में एक लड़की नजर आ रही है, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस दंग रह गए है, और हर तरफ ये चर्चा हो रही है कि क्या वो अंकित की गर्लफ्रेंड है!

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो में अंकित गुप्ता इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। अचानक बैकग्राउंड में बेड पर एक लड़की दिखाई देती है। जैसे ही अंकित को ये अहसास होता है कि वो लड़की वीडियो में नजर आ रही है, वो तुरंत कैमरा मूव कर देते हैं। अंकित गुप्ता ने भले ही कैमरा मूव कर दिया, लेकिन उनके बेड पर किसी लड़की को देख फैंस का माथा ठनक गया है। अब हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि क्या वो अंकित की गर्लफ्रेंड है? अगर हां तो प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनका क्या रिश्ता है? कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि प्रियंका और अंकित ने सिर्फ शो में टिकने के लिए दोस्ती और प्यार का नाटक किया था। कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि प्रियंका का पत्ता साफ हो गया है!

फैंस कर रहे है अंकित को सपोर्ट

अंकित गुप्ता के फैंस उनके बचाव में उतर आए हैं। उनका कहना है कि जब अंकित इंटरव्यू दे रहे थे, तब वहां पर 5 लोग और मौजूद थे। इसलिए उनके बारे में गलत बातें न फैलाएं। इसके अलावा अंकित गुप्ता के फैंस बिग बॉस से उन्हें शो में वापस बुलाने की गुजारिश करते नजर आ रहे हैं। शो से एविक्ट होने के बाद अंकित गुप्ता को लेकर ट्विटर पर #BringBackAnkitGupta ट्रेंड शुरू हो गया है।