Anil Kumble Love-Story: शादीशुदा चेतना पर दिल दे बैठे अनिल, कानूनी लड़ाई के बाद किया शादी

Anil Kumble Love-Story : भारतीय क्रिकेट में ‘जंबो’ के नाम से मशहूर अनिल कुंबले अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक इंजीनियर से खिलाड़ी बने अनिल कुंबले न सिर्फ एक कामयाब क्रिकेटर रहे हैं, बल्कि एक सफल प्रेमी भी हैं।

0
445
Anil Kumble Love-Story

Anil Kumble Love-Story: भारतीय क्रिकेट में ‘जंबो’ के नाम से मशहूर अनिल कुंबले अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक इंजीनियर से खिलाड़ी बने अनिल कुंबले न सिर्फ एक कामयाब क्रिकेटर रहे हैं, बल्कि एक सफल प्रेमी भी हैं। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक के राजधानी नगर बेंगलुरु में कृष्ण स्वामी और सरोज के घर हुआ था। इनका मूल नाम राधाकृष्ण कुंबले है, बाद में अनिल के नाम से मशहूर हो गए।

कुबंले की पर्सनल लाइफ काफी मजेदार

कुंबले की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनिल कुंबले की पत्नी का नाम चेतना रामतीर्थ है, जो अनिल की दूसरी पत्नी हैं। चेतना पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उनकी मैरिड लाइफ ठीक नहीं चल रही थी। यही कारण था कि प्यार-मोहब्बत से उनका विश्वास उठ चुका था। मगर अनिल कुंबले ने धीरे-धीरे चेतना का दिल जीत लिया।

दरअसल, चेतना की शादी 1986 में चेतना की शादी मैसूर के एक स्टोर ब्रोकर के साथ हुई थी, जब कुंबले एक स्कूल गोइंग स्टूडेंट थे। बाद में अनिल कुंबले से मुलाकात हुई तो पहली बार में मिलकर दोनों को अच्छा लगा। दोस्ती आगे बढ़ी तो इसी दौरान चेतना का भरोसा अनिल जीतने में कामयाब रहे।

Anil Kumble Love-Story: शादीशुदा चेतना पर दिल दे बैठे अनिल, कानूनी लड़ाई के बाद किया शादी

18 साल के करियर में कुंबले रहे निर्विवाद

बता दें कि रिटायरमेंट के बाद वह भारतीय टीम के कोच भी रहे। 18 साल के करियर में कुंबले कभी भी किसी विवाद से नहीं जुड़े, यह उनकी शालीनता का उदाहरण है। इसी के चलते आज क्रिकेट छोड़ देने के बरसों बाद भी कुंबले का बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है। खास बात यह भी है कि उनकी फैन लिस्ट में लड़कियां भी थीं।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli और Anil Kumble के बीच विवाद में सहवाग भी थे शामिल! खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा