Jeremy Renner Health: जेरेमी रेनर की हेल्थ को लेकर अनिल कपूर ने मांगी दुआ, शेयर की तस्वीर

0
275
Jeremy Renner Health
Jeremy Renner Health

Jeremy Renner Health: ‘एवेंजर्स’ (Avengers) स्टार जेरेमी रेनर (Jeremy Renner) इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती है। हाल ही में वह बर्फीले तूफान का शिकार हुए थे, जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आई। ऐसे में उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल ले जाया गया। ऐसे में उनके करोड़ों फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं भारत में भी एवेंजर्स की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। एक्टर की बिगड़ी तबीयत की खबर सुन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने भी जेरेमी रेनर के लिए दुआ की है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

अनिल कपूर ने जेरेमी रेनर के लिए मांगी दुआ

अनिल कपूर जेरेमी रेनर के अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने अपने दोस्त के स्वास्थ्य के लिए कामना की है। अनिल कपूर ने ट्वीट कर लिखा- जेरेमी रेनर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा हूं।’ इसी के साथ उन्होंने दो फोटो शेयर की है, जिनमें वह जेरेमी को गले मिलते दिखाई दे रहे हैं। आपको याद दिला दे कि दोनों एक्टर एक साथ एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं। दरअसल, जेरेमी रेनर और अनिल कपूर ने एक साथ ‘मिशन इम्पॉसिबल-घोस्ट प्रोटोकॉल’ में काम किया था। अनिल कपूर के अलावा एक्टर के फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

आईसीयू में हैं जेरेमी रेनर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेरेमी रेनर अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जेरेमी रेनर के दोस्त ने बताया कि एक्टर को जितनी गंभीर चोटें लगी हैं, उनके कारण दो सर्जरी करने की जरूरत है। एक्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो। फिल्म एवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका सीरीज की फिल्मों में उन्होंने ‘हॉकआई’ (Hawkeye) का किरदार निभाया था। इस किरदार से उन्होंने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई। वहीं फैंस को उनके एक बार फिर स्वस्थ होकर वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।