नहीं मिली Anil Deshmukh को जमानत, अभी जेल में ही कटेंगे दिन
भ्रष्टाचार मामल में महराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh की जमानत याचिका पर मुंबई की एक विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने देशमुख की जमानत याचिका का खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसल् से अनिल देशमुख को झटका लगा है। इससे पहले ये कहा जा रहा था की Anil Deshmukh को जमानत शुक्रवार को मिल सकता है पर ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले विशेष सीबीआई जज द्वारा गुरूवार को देशमुख की जमानत याचिका पर मामला सुरक्षित रख लिया गया था। अनिल देशमुख इस समय मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं । स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें हाल ही में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के एक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
लगा था आरोप
बता दे की आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह द्वारा अनिल देशुमख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था की अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के होटल, रेस्टोरेंट व बार से हर महीने एक सौ करोड़ रूपये वसूलने का लक्ष्य दिया है। इस आरोप के बाद जांच हार्इकोर्ट द्वारा जांच के आदेश दिए। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद अनिल देशमुख ने महराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद उस समय महराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने महाविकाश अघाड़ी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।