Anil Antony Joins BJP : कांग्रेस को फिर लगा तगड़ा झटका, दिग्गज नेता के बेटे ने थामा बीजेपी का दामन

0
366
Anil Antony Joins BJP

Anil Antony Joins BJP : पिछले कई समय से कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक तरफ राहुल गांधी को लगातार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कई दिग्गज नेता एक के बाद एक कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी (AK Antony) के पुत्र अनिल एंटनी ने आज यानि 6 अप्रैल, दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया।

अनिल एंटनी का बीजेपी ने किया स्वागत

दिल्ली में आज केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटनी (Anil Antony) ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal), केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अनिल एंटनी ने कहा- मुझे ऐसा लगता है कि एक भारतीय युवा होने के नाते ये मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं।

डॉक्यूमेंट्री पर दिए बयान के बाद कांग्रेस ने की थी आलोचना

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी हुए भाजपा में शामिल - divya himachal

आपको बता दें कि अनिल एंटनी (Anil Antony Joins BJP) ने बीते जनवरी के महीने में साल 2002 के गुजरात दंगों और पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बाद कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था। उस समय उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री को भारतीय संस्थानों के विचारों से ज्यादा महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता पर असर पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि- बीबीसी की ये डॉक्यूमेंट्री भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण है। अपने इस बयान के चलते उन्हें कांग्रेस के भीतर नेताओं व कार्यकर्ताओं की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद अनिल एंटनी ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले अनिल एंटनी (Anil Antony Joins BJP) केरल में कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल संभालते थे। उनके पिता एके एंटनी भी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे थे। इसके अलावा वह खुद केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।