Congress को लगा तगड़ा झटका.. जानिए क्यों पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने छोड़ा पार्टी का साथ?

0
359
kiran kumar reddy resigned

देश की सबसे पुरानी कांग्रेस का हाल काफी खराब हो गया है। वो कांग्रेस जो एक समय में दशकों तक देश की सत्ता में कायम थीं, आज उसकी हालत ऐसी है कि वो महज कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई। अब इस बीच कांग्रेस के लिए एक और झटका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता किरण कुमार रेड्डी (Kiran Kumar Reddy Left Congress) ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

जी हां, रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को संबोधित करते हुए 11 मार्च को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है- “कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें।” इसके बाद अब किरण कुमार रेड्डी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

andhra former cm congress resign

आपको बता दें कि किरण कुमार रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री रहे थे। इन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1989 में की थी। तब उन्होंने वायलपाडु से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: तब तक कांग्रेस ही न खत्म हो जाएं ”, पुराने साथी ने राहुल गांधी को मारा जोरदार ताना !

1999 और 2004 में वे एक ही निर्वाचन क्षेत्र से और इसके बाद 2009 में पिलेरू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। साल 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की दुखद मौत हो गई थी। इसके बाद वहां पैदा हुए नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम के चलते किरण कुमार ने अविभाजित आंध्र प्रदेश की बागडोर संभाली थी।

2014 में भी छोड़ी थी कांग्रेस

आपको बता दें कि 11 नवंबर 2010 को किरण कुमार रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि साल 2014 में भी इन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस से भी अलग हो गए थे। रेड्डी ने ये कदम साल 2014 में यूपीए सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना बनाने के फैसले के विरुद्ध में उठाया था। इसके बाद इन्होंने खुद का राजनीतिक संगठन “जय समैक्य आंध्र’ बनाया था और लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इसमें उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। साल 2018 में रेड्डी ने अपनी पार्टी को भंग कर दिया और वो दोबारा कांग्रेस से जुड़ गए।

बताया जा रहा है कि रेड्डी पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे, जिसके कारण ही इन्होंने पार्टी (Kiran Kumar Reddy Left Congress) छोड़ी। वहीं खबरों की मानें तो 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व इन्होंने बीजेपी में शामिल होने का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी में इनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Budget Session : कांग्रेस पर बरसे मोदी, सत्ता के सपने देखने वालों को आत्मचिंतन की जरूरत

वहीं रेड्डी के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। इन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी से सब कुछ हासिल किया और आंध्र प्रदेश कांग्रेस को खत्म कर दिया, वे अब बीजेपी में चले जाएं।