Sign in
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
South Block Digital DISCOVER THE ART OF PUBLISHING
  • Home
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
    • Yojana
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Home मनोरंजन Amitabh Bachchan: ट्विटर का ब्लू टिक वापस मिलने पर अमिताभ बच्चन ने...
  • मनोरंजन

Amitabh Bachchan: ट्विटर का ब्लू टिक वापस मिलने पर अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी, एलन मस्क के लिए गाया गाना

By
News Desk
-
April 22, 2023
0
296
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Amitabh Bachchan’s Reaction On Getting Back Blue Tick On Twitter

    Amitabh Bachchan: बीते दिनों ही एलन मस्क ने ट्विटर से ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था और बीते दिन यानी 20 अप्रैल से इस नियम को लागू भी कर दिया है, जिसके तहत सभी फेमस लोगों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। ऐसे में अब सेलिब्रिटिज भी आम लोगों जैसा ही महसूस कर रहे हैं। ट्विटर के इस प्रक्रिया के तहत फिल्मी सितारों से लेकर, राजनेताओं और तमाम बड़े सेलेब्रिटिज के अकाउंट से ब्लू टिक छिन गया है। इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी शामिल है, जिन्होंने बीते दिन ब्लू टिक हट जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अब ट्विटर के नियम के अनुसार चार्ज भरने के बाद एक्टर को ब्लू टिक वापस मिल गया है, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नही है। यहां तक कि बिग बी इस बात से इतने खुश हैं कि उन्होंने एलन मस्क के लिए गाना भी गाया है।

    T 4624 –
    ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका !
    उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे !
    अब का बताई भैया ! 😁
    गाना गये का मन करत है हमार !
    सनबो का ?
    इ लेओ सुना :
    "तू चीज़ बड़ी है musk musk … तू चीज़ बड़ी है, musk " 🎶

    — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023

    Table of Contents

    Toggle
    • बिग बी ने गाया एलन मस्क के लिए गाना
    • ब्लू टिक चले जाने पर अमिताभ बच्चन ने दी थी गजब प्रतिक्रिया

    बिग बी ने गाया एलन मस्क के लिए गाना

    हाल ही में ट्विटर का ब्लू टिक वापस मिलने के बाद बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, “ए मस्क भैया! बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका! उ, नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे! अब का बताई भैया! गाना गये का मन करत है हमार! सुनबो का? इ लेओ सुना- ‘तू चीज बड़ी है मस्क-मस्क … तू चीज बड़ी है, मस्क।“

    T 4624 – अरे twitter मौसी ! गजब होए गवा !!
    उ, नील कमल ✔️ लगाए के बाद, नील कमलवा अकेले पड़ा-पड़ा, घबरात रहा ! तो हम सोचा , तनिक ओका company देई दें ।
    ते बग़ल में ओके, हम अपना झंडा 🇮🇳 गाड़ दिये !
    अरे , गाड़े में time लगा नाहीं, की कमलवा भाग गवा !
    बताओ !
    अब ?
    का करी ?

    — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023

    वहीं इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, “अरे चहचहाना मौसी ! गजब होए गवा !! उ, नील कमल के बाद, नील कमलवा अकेले पड़ा-पड़ा, घबरा रहा! तो हमने सोचा तनिक ओका कंपनी देई। ते बगल में ओके, हम अपना झंडा 🇮🇳 गाड़ दिया! अरे, गाड़े में समय नहीं लगा, की कमलवा भाग गवा! लगता है! अब? का करी?”

    T 4623 – ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??

    — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023

    ब्लू टिक चले जाने पर अमिताभ बच्चन ने दी थी गजब प्रतिक्रिया

    आपको बता दें कि ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक छिन जाने के बाद अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “ए ट्विटर भइया। सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – अमिताभ बच्चन… हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का??”

    • TAGS
    • Amitabh Bachchan Sings Song For Elon Musk
    • Amitabh Bachchan’s Reaction On Getting Back Blue Tick On Twitter
    • Amitabh Bachchan’s Reaction On Removal Of Blue Tick From Twitter
    • Elon Musk
    • entertainment news
    • Twitter
    • Twitter Blue Tick Policy
    • Twitter New Policy
    • Twitter Removed Blue Tick From Its Users
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleदास्तान ए गुड्डू मुस्लिम : अतीक अहमद का गुर्गा कैसे बना ‘बमबाज’, जानिए क्यों अब तक है फरार?
      Next articleJEE Main 2023 Result: जेईई मेंस सेशन 2 के परिणाम इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक
      News Desk
      https://southblockdigital.com/
      Facebook Instagram Linkedin Twitter WhatsApp Youtube
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Privacy Policy
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      ABOUT US

      South Block Digital में, हम सूचित रहने के महत्व को समझते हैं और हम अपने पाठकों को समाचार पर संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

      Contact us: editorialdesk@southblockdigital.com

      FOLLOW US
      Facebook
      Instagram
      Linkedin
      Twitter
      Youtube

      Copyright © 2024 | South Block Digital | All rights reserved

      • Terms & Conditions
      • Privacy Policy