Ameesha Patel : अमीषा पटेल ने किया बड़ा खुलासा, विक्रम भट्ट संग रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

0
629
Ameesha Patel

Ameesha Patel: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छई हुई हैं। अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरूआत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गदर’ और ‘भूल-भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वहीं अमीषा अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाई रहीं। विक्रम भट्ट के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि अमीषा और विक्रम भट्ट ने भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट किया था। अब हाल ही में फिर अमीषा पटेल ने विक्रम भट्ट से अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है और उन्होंने बताया कि कैसे पब्लिकली अपने रिश्ते बात करने पर उनके करियर को भारी नुकसान हुआ है।

Bollywood:अपनी ही फिल्म की हीरोइनों पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड डायरेक्टर्स, फिर क्यों नहीं हो पाए एक? - Bollywood Directors And Actresses Affairs From Anurag Kashyap Huma ...

अमीषा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर की खुलकर बात

अमीषा पटेल ने अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा,  “इस इंडस्ट्री में, अगर आप ईमानदार हैं, तो इस ईमानदारी को एक्सेप्ट नहीं किया जाता है और मैं बहुत ईमानदार हूं, क्योंकि मेरे लिए लाइफ ब्लैक एंड व्हाइट है और आप मेरे साथ जो देखते हैं वही आपको मिलता है।” अमीषा ने आगे बताया, “मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपना दिल अपनी आस्तीन पर रखती हूं। मैं नहीं सोचती और मुझे लगता है कि ये मेरी लाइफ की सबसे बड़ी कमी रही है। जिसमें वो दो रिश्तों ने इंपोर्टेंट रोल अदा किया है जिन्हें मैंने पब्लिकली एक्सेप्ट किया था, उन्होंने मेरे करियर पर असर डाला और फिर 12-13 सालों तक मैंने अपनी लाइफ में किसी को नहीं आने दिया। अब मैं अपनी लाइफ में सिर्फ सुकून चाहती हूं।”

Ameesha Patel Biography, Wiki, Age, Height, Weight, Husband, Family

5 साल तक चला था अमीषा और विक्रम की डेटिंग का सिलसिला

गौरतलब है कि अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था। फिर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1920’ की रिलीज के ठीक पहले दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। एक बार विक्रम ने अमीषा के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो समझते हैं एक एक्ट्रेस होने के नाते उनके लिए करियर कितना जरूरी है।