Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनShoaib Malik Second Marriage: सानिया मिर्जा संग तलाक की खबरों के बीच...

Shoaib Malik Second Marriage: सानिया मिर्जा संग तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने किया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वी

Shoaib Malik Second Marriage: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। शोएब और सानिया अपने तलाक की अफाहों को लेकर चर्चा का केंद्र बने हैं। जी हां, कई रिपोर्टस ये दावा कर रही हैं कि दोनों की राहें अब अलग हो गईं है। हालांकि, बीच बीच में ऐसी खबरें आती रहीं है।

वहीं अब दोनों के अलग होने के रूमर्स के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने खुद शनिवार, 20 जनवरी यानी आज अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसे देख सब हैरान हो गए हैं।

hhjhjhuhgggfgh

सानिया ने शेयर की थी क्रिप्टिक पोस्ट

आपको बता दें कि बुधवार को सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पर  एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें और तेज हो गई थीं। सानिया ने लिखा था, “शादी मुश्किल है तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है।

अपना कठिन चुनें। कम्यूनिकेशन कठिन है। बातचीत न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।”

gghfgcfvbbjkjik

13 साल बाद अलग हुए सानिया शोएब!

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ये रिपोर्ट सामने आई थी कि कपल ने अपने बेटे का सह-पालन करते हुए अलग-अलग रहना शुरू कर दिया था। कुछ सूत्रों का ये भी कहना है कि कानूनी मामले निपटाने के बाद दोनों अलग हो गए हैं।

अटकलों के बीच, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स पर “द मिर्जा एंड मलिक शो की मेजबानी करके इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया था। आपको बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा 12 अप्रैल, 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के 13 साल बाद किसने सोचा था कि चर्चित जोड़ी का अंत इस तरह होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular